ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने किया 8 लाख नौकरियों का वादा, यूनिफॉर्म सिविल कोड भी… BJP ने जारी किया संकल्प पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
October 1, 2026
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने किया 8 लाख नौकरियों का वादा, यूनिफॉर्म सिविल कोड भी… BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

By Mohan Rao Published November 6, 2022
Share
जेपी नड्‌डा
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा व कांग्रेस ने वादों का पिटारा खोल दिया है। एक दिन पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर हिमाचल में पांच लाख नौकरियों का वादा किया तो भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर 8 लाख नौकरियां देने का भरोसा दिलाया। दोनों प्रमुख दलों के वादों के बाद अब चुनाव प्रचार और भी रोचक हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुल 11 वादों का अपना संकल्प पत्र जारी किया है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गरीब परिवार की 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अटल पेंशन योजना में शामिल करेंगे। उचित मूल्य की दुकानों से मवेशियों के चारे की खरीद और वितरण की आसान प्रणाली स्थापित की जाएगी। हिमकेयर कार्ड से कवर न होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए महिलाओं को स्त्री कार्ड दिए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि बीपीएल परिवार की बेटियों को शादी पर 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही स्कूली छात्राओं को साइकिल औऱ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को स्कूटी देंगे। महिलाओं को होमस्टे बनाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण देंगे साथ ही स्वयं सहायता समूह की ऋण राशि बढ़ाई जाएगी। माता और नवजात की देखभाल के लिए महिलाओं के 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब महिलाओं को 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह है खास
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने भी हिमाचल में अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों के लिए 10 गारंटी दी है। घोषणा पत्र के अनुसार पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए हर महीने 1500 रुपए, 300 यूनिट बिजली फ्री, बागवान तय करेंगे फलों की कीमत, युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड, हर विधानसभा में खुलेंगे 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में होगा मुफ्त इलाज, पशुपालकों से हर दिन खरीदेंगे 10 लीटर दूध व 2 रुपये प्रति किलो गोबर खरीदी का वादा किया गया है।

भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें

  • हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लाया जाएगा. इसके लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई जाएगी।
  • 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
  • सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा।
  • बुनियादी ढांचे और परिवहन के विकास के लिए भाजपा शक्ति नामक कार्यक्रम शुरू करेगी।
  • शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता राशि बढ़ाएंगे।
  • 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को ग्रेजुएशन तक ढाई हजार रुपए हर महीने स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • हिम स्टार्टअप योजना लेकर आएंगे, युवाओं के लिए 900 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इकाई शुरू की जाएगी।
  • सेब पैकेजिंग पर राज्य सरकार द्वारा 12 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान किया जाएगा।
  • प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज-मोबाइल क्लीनिक वैन होंगे दोगुना।
  • हर जिले में 2 गर्ल्स हॉस्टल बनाएंगे. जो बेटियां हायर एजुकेशन करना चाहेंगी, उन्हें इसमें मदद मिल सकेगी।
  • वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा. अवैध उपयोग पर रोक लगेगी।

You Might Also Like

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao November 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में पांच साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, आंगनबाड़ी केन्द्र में हुआ था बेहोश… परिजनों ने की जांच की मांग
Next Article Fraud in CG : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?