ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 की महामारी में संयंत्र का वेब-मीटिंग व वेबिनार पर जोर: बीएसपी दूरसंचार विभाग कर रहा सराहनीय कार्य
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड-19 की महामारी में संयंत्र का वेब-मीटिंग व वेबिनार पर जोर: बीएसपी दूरसंचार विभाग कर रहा सराहनीय कार्य

By @dmin Published July 17, 2020
Share
Emphasis on web-meeting and webinar of plant in Kovid-19 epidemic: BSP Telecom Department doing commendable work
Emphasis on web-meeting and webinar of plant in Kovid-19 epidemic: BSP Telecom Department doing commendable work
SHARE

भिलाई। बीएसपी का दूरसंचार विभाग संयंत्र की समग्र प्रक्रियाओं का संचालन तथा उसके टाउनशिप, अस्पताल से लेकर मैत्रीबाग तक जोडऩे का काम कर रहा है। दूरसंचार विभाग द्वारा बिछाए गए 5000 किलोमीटर से अधिक की हाइब्रिड फाइबर-ऑप्टिक-कॉपर रिंग नेटवर्क से वर्तमान परिस्थियों के अनुसार कार्य हो रहा है। संयंत्र का दूरसंचार विभाग इन्टर-पर्सनल कम्युनिकेशन, प्रक्रिया निगरानी सुविधा और उत्पाद निरीक्षण, सुरक्षा निगरानी आदि कार्यों के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के वर्तमान की जरूरतों को देखते हुए आमने-सामने बातचीत के बजाय कर्मचारियों के साथ वेब-मीटिंग/वेबिनार के उपयोग जैसे नवीनतम कार्यों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दूरसंचार विभाग नवीनतम तकनीक और उपकरणों के साथ-साथ शॉपफ्लोर/कार्यालयों के सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ विभिन्न संचार प्रणालियों व टेलीफोन लाइनों का वर्षों से प्रबंधन करता आ रहा है। इसी प्रकार टेलीफोन शिकायतों एवं निवारण के लिए स्वचालित आईवीआरएस प्रणाली शुरू की गई है। प्लांट में निर्बाध संचार सुविधा प्रदान करने के लिए टेलीकॉम के कर्मचारी शिफ्ट में काम कर रहे हैं। महाप्रबंधक (टेलीकॉम)प्रकाश ने कहा कि टेलीकॉम विभाग ने अपना दायरा बढ़ाते हुए केवल एक संचार मंच से ऊपर उठकर आज एक ऐसा सेटअप तैयार किया है जो एकीकृत स्टील प्लांट के परिचालन से लेकर सुरक्षा निगरानी तक के विभिन्न आवश्यकताओं को संभाल रहा है।

दूरसंचार विभाग दिन की शुरुआत प्रात: के ऑडियो कॉन्फ्रेंस के प्रबंध से होती है। यह विभाग जहाँ मैनगेट पर लगे जीपीएस आधारित क्लॉक मैकेनिज्म का प्रबंध करता है वहीं प्लांट के सभी एंट्री व एग्जिट गेट्स पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए सुरक्षा संदेश के प्रसार तथा लाउड स्पीकिंग इन्टर-कम्यूनिकेटिंग सिस्टम के जरिए प्वाइंट-टू-प्वाइंट शॉपफ्लोर कम्युनिकेशन किया जाता है, जो शोर वाले क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। संयंत्र में 21 तथा टाउनशिप में 6 मीडिया गेटवे की सहायता से आधुनिक इंटर-पर्सनल संचार नेटवर्क के तहत 7000 से अधिक लैंडलाइन फोन, 5100 मोबाइल कनेक्शन, 770 डब्ल्यूएलएल (वायरलेस इन लोकल लूप), लगभग 1100 वीएचएफ/यूएचएफ वॉकी-टॉकी और लगभग 900 सीसीटीवी सिस्टम का बखूबी प्रबंध कर रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंस, वेब मीटिंग/वेबिनार को उच्च प्रबंधन की आवश्यकता के अनुसार प्रबंधित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी फुटेज के छवियों को कैप्चर करने से लेकर यूआरएम, बीआरएम, प्लेट मिल जैसे स्थानों पर हमारे उत्पादन प्रक्रिया के निरीक्षण हेतु लगे उच्च गति वाले कैमरों को संभालने तक अनेक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

टेलीकॉम विभाग सीसीटीवी, पीए सिस्टम तथा व्हीएचएफ/यूएचएफ प्रणाली की योजना बनाने से लेकर प्रोक्योरमेंट, इंस्टालेशन, रखरखाव तथा रिपेयर के समन्वय हेतु सेंट्रलाइज्ड एजेंसी के रूप में भी कार्य करता है। टेलीकॉम कर्मियों की बदौलत बीएसपी में संचार चक्र का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। हाल ही में, लगभग तीन मेगा वेब-मीटिंग्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन वेब बैठकों में सेल अध्यक्ष, सेल के निदेशक (प्रोजेक्ट्स एवं बिजनेस प्लानिंग) एवं सीईओ-बीएसपी ने संयंत्र के निष्पादन व कोविड के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों व कार्मिकों से बातचीत की। सीजीएम (विद्युत) पीके सरकार के मार्गदर्शन में टीम टेलीकॉम प्रत्येक चुनौतियों पर विजय पाने हेतु संकल्पित है। दूरसंचार विभाग कोविड के इस महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु विभिन्न तकनीकों का प्रयोग कर सामाजिक दूरी के इस मापदंड को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 271 # 17 July 2020
Next Article Good News: Indira Gandhi Agricultural University developed two new mutant varieties of paddy in collaboration with BARC गुड न्यूज: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने बार्क के सहयोग से विकसित की धान की दो नवीन म्यूटेंट किस्में

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?