ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंडीगढ़ में बोले पूर्व सीएम, नई पार्टी के साथ चुनाव में उतरेंगे, नाम का एलान भी जल्द
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
October 23, 2026
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
October 23, 2026
सांसद चिंतामणि महाराज ने किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 23, 2026
रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर : बदलेगी जशपुर की तस्वीर, 6 घंटे में सिमट जाएगा रायपुर का सफर
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चंडीगढ़ में बोले पूर्व सीएम, नई पार्टी के साथ चुनाव में उतरेंगे, नाम का एलान भी जल्द

By @dmin Published October 27, 2021
Share
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी के साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। हालांकि बुधवार को भी उन्होंने पार्टी के नाम का एलान नहीं किया। कैप्टन ने कहा कि पार्टी के नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने जो वादे किए वे पूरे किए। बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के फैसले को सही ठहराते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम है। पंजाब ने आतंकवाद देखा है। 

मीडिया से रूबरू होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आज ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कैप्टन वहां कांग्रेस के भी नाराज नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

कैप्टन के करीबी सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने संकेत दिए थे कि कैप्टन की नई पार्टी के नाम में कांग्रेस का नाम शामिल होगा। जिस प्रकार ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और शरद पवार ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी बनाई है, उसी प्रकार से कैप्टन भी अपनी पार्टी के नाम में कांग्रेस शब्द को शामिल करेंगे। बताया जा रहा है कि नई पार्टी के गठन के मौके पर 10 से अधिक कांग्रेस के विधायक भी कैप्टन के साथ मंच साझा करेंगे, जिसमें उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर भी शामिल हो सकती हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट किया कि अब पटियाला और अन्य स्थानों पर मेरे समर्थकों को धमकाने और परेशान करने का सहारा लिया जा रहा है। मैं अपने विरोधियों से कहना चाहता हूं कि वे मुझे इतने निचले स्तर के राजनीतिक खेल से नहीं हरा सकते। इस तरह के कदमों से न तो वोट जीत पाएंगे और न ही लोगों का दिल। उन्होंने कहा है कि वह इस तरह की हरकतों से नहीं डरते। 

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

सांसद चिंतामणि महाराज ने किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर : बदलेगी जशपुर की तस्वीर, 6 घंटे में सिमट जाएगा रायपुर का सफर

@dmin October 27, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेगासस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे सीएम बघेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?