ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा ने पीएम केयर्स फंड का दिया हिसाब, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा….. राहुल गांधी के कुटिल मंसूबों को लगा झटका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भाजपा ने पीएम केयर्स फंड का दिया हिसाब, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा….. राहुल गांधी के कुटिल मंसूबों को लगा झटका

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पीएम केयर्स फंड के मामले में अपना फैसला सुनाया। अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पीएम केयर्स फंड की राशि को कोरोना महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) में हस्तांतरित करने की मांग की गई थी। अब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईमानदारी से काम करती है। नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘पीएम केयर्स को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला राहुल गांधी के कुटिल मंसूबों और उनके सहयोगियों की कोशिशों को तगड़ा झटका है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की दुर्भावना और द्वेषपूर्ण कोशिशों के बावजूद सत्य की चमक बरकरार रहती है।Ó

रविशंकर प्रसाद ने कहा पीएम केयर्स फंड से अब तक तीन हजार 100 करोड़ रुपये कोरोना से लड़ाई के लिए दिए गए हैं। जिसमें 2,000 करोड़ रुपये सिर्फ वेंटिलेटर के लिए दिए गए हैं। पीएम केयर्स फंड का हिसाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1000 करोड़ रुपये राज्यों को प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था के लिए दिए गए। 100 करोड़ रुपये कोरोना की वैक्सीन के अनुसंधान के लिए दिए गए है। पीएम केयर्स फंड पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट है, जिसके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अध्यक्ष हैं, ये कोविड-19 जैसी आपातकाल स्थितियों के लिए बनाया गया है। मोदी सरकार पूरी ईमानदारी से काम करती आ रही है, उसे जनता का भी आशीर्वाद मिलता है। यही ईमानदारी पीएम केयर्स फंड में भी दिखाई देती है।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी ने पहले दिन से देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि देश के डॉक्टर-नर्सेस, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी जैसे कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ताली बजाई जाए, इसका भी राहुल गांधी ने मजाक बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हल्ला मचाकर दोषारोपण करने की आदत को जनता ने लगातार नकारा है और उसी जनता ने पीएम केयर्स कोष में दिल खेलकर दान किया है।

अनोखा मामला: पटना की सड़कों पर हाथ में पोस्टर लेकर किडनी बेचने निकला युवक… जाने क्या है पूरा मामला
भारत बायोटेक ने बनाया देश का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन कोवाक्सिन, जुलाई से शुरू होगा इंसानों पर परीक्षण
मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के कब्जे से कोबरा बटालियन के जवान को रिहा कराने वाली मध्यस्थ टीम के सदस्यों का किया अभिनंदन, कहा मध्यस्थ टीम के सदस्यों ने संकट के समय में जिम्मेदार नागरिक के दायित्वों का किया निर्वहन
जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर लाखों की चोरी, अमरकंटक घूमने गया था परिवार इधर चोरों ने कर दिया कांड
मुख्यमंत्री के वेतन से ज्यादा कई पूर्व विधायकों की पेंशन, अधिकारियों की गलती से खजाने को लगा 192 करोड़ का चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Dream 11 to be sponsor of IPL 2020 ब्रेकिंग न्यूज: ड्रीम 11 होगा आईपीएल 2020 का स्पॉन्सर, बीसीसीआई ने इतने करोड़ रुपए में बेचे अधिकार
Next Article श्रीकंचनपथ 302 # 18 August 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?