ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर लाखों की चोरी, अमरकंटक घूमने गया था परिवार इधर चोरों ने कर दिया कांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर लाखों की चोरी, अमरकंटक घूमने गया था परिवार इधर चोरों ने कर दिया कांड

By Mohan Rao
Published: June 25, 2023
Share
जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर पर लाखों की चोरी
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बिल्डर के घर पर लाखों की चोरी का मामला सामने आया। बिल्डर अपने पूरे परिवार के साथ अमरकंटक घूमने गया था और इधर चोरों ने घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह बिल्डर अपने परिवार के साथ घर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। मामले की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिल्डर ने बताया कि अलमारी से लगभग 10 लाख के जेवर व दो लाख रुपए नगदी चोर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिटी कोतवाली जांजगीर का है। पुलिस ने बताया कि नैला के वार्ड नंबर 18 निवासी बिल्डर  आशीष गौरहा शनिवार को परिवार के साथ अमरकंटक घूमने के लिए गए थे। रात को वे देर होने के कारण नहीं लौटे। इस बीच रविवार की सुबह उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी में रखा 12 तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी और पुराने जेवर जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए व दो लाख नगदी रकम चोरी हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम भी आ गई है। टीम ने दरवाजे, टूटे ताला, अलमारी और चोरी किए गए गहनों के पाउच से फिंगर प्रिंट लिए हैं। बिल्डर आशीष गौरहा के घर से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। बताया जा रहा है की देर रात एक सफेद रंग की स्कूटी में तीन लोग जाते नजर आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदेहियों की तलाश में जुट गई है।

बिजली संकट: फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही, दुनिया भर में बाधित होगी मोबाइल बिक्री
रेलवे स्टेशन में 7.50 लाख कैश के साथ पकड़ाया शख्स, टास्क टीम ने किया जब्त
बहादुरी को सलाम: पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई 14 साल की बेटी, जाने फिर क्या हुआ
अपहरण के 4 दिन बाद मिला एलजेपी नेता का शव, 10 लाख की फिरौती लेने के बाद भी हत्या
गृह प्रवेश कार्यक्रम: पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया 1.75 लाख घरों का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : महिला डॉक्टर से आरक्षक पति सहित ससुराल वालों ने की मारपीट, शादी के बाद पहली बार पहुंची थी ससुराल
Next Article Bhilai : निगम में किसी का तबादला तो किसी को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?