ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल

By Mohan Rao
Published: June 22, 2024
Share
बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार
SHARE

बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने एक लाख के ईनामी एलओएस सदस्य सहित नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली पुलिस पर फायरिंग, आईईडी प्लांट करने, सड़क काटने और पाम्पलेट लगाने जैसे घटनाओं में शामिल रहे हैं। उक्त सभी नक्सलियों को अलग अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के सभी जिलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल नक्सलियों की मांद में घुसकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में बासागुड़ा थाना के कोबरा और सीआरपीएफ की सर्च कार्रवाई के दौरान पुसबाका के जंगल से एक लाख की ईनामी एलओएस सदस्य राजू, मिलिशिया सदस्य मासा नुप्पो, मिलिशिया सदस्य डोडी पोदिया, आरपीसी गगनपल्ली जनताना सरकार उपाध्यक्ष भीमा माड़वी, और संघम सदस्य भीमा माड़वी को गिरफ्तार किया गया। वहीं उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला से उसूर थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने मिलिशिया सदस्य नागेश धुर्वा पिता सुब्बा धुर्वा उम्र 19 निवासी मारुड़बाका, मिलिशिया सदस्य सुखराम तामो पिता बुसका उम्र 19 निवासी टेकमेटला और मिकीशिया सदस्य मुचाकी देवा पिता मुचाकी हड़मा उम्र 20 निवासी टेकमेटला को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, स्पाइक, स्पीलिस्टर, जिलेटिन स्टिक, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर और बैनर पोस्टर बरामद किए गए हैं। शामिल हैं। पकड़े गए नक्सली उसूर से सीतापुर के बीच सड़क काटने व शासन विरोधी पाम्पलेट बैनर लगाने की घटना में शामिल रहा है। वहीं तर्रेम थाना क्षेत्र के पेद्दागेलूर और गोरगुंडा की ओर तर्रेम थाना व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी निकली हुई थी। इस दौरान जवानों द्वारा पेद्दागेलूर से मिलिशिया सदस्य सिंगा पोडियाम को पकड़ा। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध बासागुड़ा, उसूर और तर्रेम थाना में अलग-अलग वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

जशपुर में बुजुर्ग की हत्या, पारिवारिक विवाद में बहू ने रची साजिश… महिला सहित चार गिरफ्तार
भिलाईयन्स ने किया भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान, अर्जुन रथ परिसर में 100 फीट की बनाई पेंटिंग
तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा…सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकारा, पूछा- पंयायत चुनाव का काउंटिंग टाला जा सकता है?
Breaking News : दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े बांग्लादेश के चोर, टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे थे भारत… भिलाई में 35 लाख की चोरी के हैं आरोपी
दो वर्षों में छत्तीसगढ़ को दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार…. भारत सरकार ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मिलेट कैफे का किया अवलोक, रागी डोसा एवं पास्ता के स्वाद का लुफ्त उठाया
Next Article भिलाई के उद्योगपति से 63 लाख से ज्यादा की ठगी, राजस्थान के कारोबारियों ने लगाया चूना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?