ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मिलेट कैफे का किया अवलोक, रागी डोसा एवं पास्ता के स्वाद का लुफ्त उठाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मिलेट कैफे का किया अवलोक, रागी डोसा एवं पास्ता के स्वाद का लुफ्त उठाया

By Mohan Rao
Published: June 21, 2024
Share
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
SHARE

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित मिलेट कैफे का अवलोकन किया। उन्होंने कोदो-कुटकी एवं रागी से बने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली और मिलेट्स कोदो, कुटकी और रागी आदि से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया और खुलकर सराहना की तथा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी बताया।

इस मौके पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत मिलेट उत्पादों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोगों में मिलेट की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। मिलेट्स कैफे के माध्यम से तैयार उत्पादों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। यह महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि स्व सहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया गया है, ताकि लोग मिलेट्स से तैयार स्वादिष्ट पकवान का आनंद ले सकें। मिलेट्स से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन दोसा, इडली, चाउमीन, नूडल्स, पास्ता इत्यादि बनाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मौके पर कोदो, कुटकी एवं रागी से बने कुकीज बिस्कुट और बेल एवं जामुन से बने शरबत का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, पैकिंग पर ध्यान न दे। साथ ही उन्होंने वन विभाग के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया और वहां उपस्थित छात्राओं से चर्चा की।  इस दौरान विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश धु्रव, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

स्पष्ट रूप से बताएं क्या चाहती हैं प्रियंका गांधी? बागी विधायक ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना
दुर्ग में सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल शुरू, लोग खुद ही ढूंढ सकेंगे चोरी हुए वाहन… आईजी ने किया शुभारंभ
CG Crime : नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या, 12 वीं के छात्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
कांग्रेस में थमेगा संग्राम? बातचीत को तैयार हुए सिद्धू, 3 बजे चन्नी से मीटिंग
मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल से चुराते थे बाइक, पुलिस की गिरफ्त में आए 2 शातिर बदमाश, 6 बाइक जब्त
Next Article Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?