ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News: मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद और एक घायल, माइंस की सुरक्षा में लगे थे जवान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

Big News: मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद और एक घायल, माइंस की सुरक्षा में लगे थे जवान

By Om Prakash Verma Published December 13, 2023
Share
नक्सली
SHARE

नारायणपुर। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्री, चार केंद्रीय मंत्री राजधानी रायपुर आ रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिलों में नक्सलियों ने विस्फोट किया है जिसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तो वहीं एक जवान घायल हो गया है। नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद और एक जवान घायल हो गया। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। शहीद जवान कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था।

बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की गई। नक्सलियों के हमले सीएएफ के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार बलिदान हो गए। एक जवान आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी द्वारा जांच की जा रही है।

पीएम मोदी, अमित शाह कुछ देर में पहुंचेगे छत्तीसगढ़ 
बतादें कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह है। जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, समेत 6 राज्यों के सीएम केंद्रीय मंत्री कुछ देर में शामिल होने पहुंच रहे हैं। नक्सलियों ने नए सीएम के शपथ से पहले फिर अपने छत्तीसगढ़ में मौजूदगी का एहसास दिला दिया है। 

गृह मंत्री शाह ने कहा था नक्सलवाद का होगा खात्मा
बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ डर के समय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में एक सभा के दौरान यह कहा था कि छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द ही नक्सलवाद का खत्म होने जा रहा है। गृहमंत्री शाह ने उसे समय नक्सलवाद को खत्म करने की सौगंध भी खाई थी। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बन गई है। अब देखना होगा कि नक्सलवाद के खिलाफ इस सरकार का किस तरह का कड़ा रुख देखने को मिलता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma December 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2023 shreekanchanpath 60 # 13 December 2023
Next Article महादेव सट्टा एप: इंटरपोल के नोटिस के बाद रवि उप्पल पुलिस की गिरफ्त में, छत्तीसगढ़ की 508 करोड़ भी सूर्खियों में, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ईडी महादेव सट्टा एप: इंटरपोल के नोटिस के बाद रवि उप्पल पुलिस की गिरफ्त में, छत्तीसगढ़ की 508 करोड़ भी सूर्खियों में, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ईडी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?