ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: सितंबर के पहले सप्ताह से दोनों समय मिलेगा खुर्सीपार क्षेत्र में पानी… कलेक्टर व प्रशासक ने निगम अधिकारियों को दिए निर्देश… इन क्षेत्रों में भी मिलेगा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: सितंबर के पहले सप्ताह से दोनों समय मिलेगा खुर्सीपार क्षेत्र में पानी… कलेक्टर व प्रशासक ने निगम अधिकारियों को दिए निर्देश… इन क्षेत्रों में भी मिलेगा पानी

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
Big news: Water will be available in Khursipar area for both the times from the first week of September
Big news: Water will be available in Khursipar area for both the times from the first week of September
SHARE

भिलाई। सितंबर के पहले सप्ताह से खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों को दोनों समय पानी मिल सकेगा। गौतम नगर, छावनी, फरीद नगर आदि में भी लोगों को पर्याप्त जल मिल सकेगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसके लिए निर्देश निगम अधिकारियों को दिये हैं। आज हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों से उनके यहां पेयजल की स्थिति की जानकारी ली।

साथ ही पेयजल आपूर्ति से जुड़े इंजीनियरों से भी चर्चा की। इंजीनियरों ने बताया कि पेयजल की स्थिति को और बेहतर करने युद्धस्तर पर प्रयास चल रहा है। सितंबर के पहले सप्ताह तक व्यवस्था बेहतर कर ली जाएगी और खुर्सीपार के क्षेत्रों में दो वक्त पानी दे पाएंगे। कलेक्टर ने सभी जोन कमिश्नरों से शनिवार तक अपने क्षेत्र में पेयजल की स्थिति का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। बैठक में निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे। उन्होंने विस्तार से नगरीय प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी कलेक्टर को दी।

कलेक्टर ने पेयजल से संबंधित तीन विषयों पर रिपोर्ट शनिवार तक चाही है। इसमें विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति के दौरान प्रेशर की स्थिति, पानी की गुणवत्ता और पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता का सर्वे शामिल है। सर्वे में जिन जगहों में दिक्कत पाई जाएगी, वहाँ स्थिति को बेहतर करने के लिए किये जाने वाले कार्य अथवा प्लान भी जोन कमिश्नर सुझाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि पेयजल का विषय सबसे अहम है। सबको शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की दिशा में निगम अमला कार्य कर रहा है। इस प्रक्रिया की नियमित मानिटरिंग करें और किसी भी तरह की दिक्कत आने पर त्वरित समाधान करें। बीती बैठक में कलेक्टर ने कुछ क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था। आज इन क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों को ठीक कर लिया गया है और लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।

बीएसपी टाउनशिप में सफाई की व्यवस्था
बीते दिनों कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टाउनशिप में सफाई की व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया था और अपनी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की थी। इस पर हो रही कार्रवाई के संबंध में भी अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन के साथ समन्वय कर प्रतिवेदन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि टाउनशिप में साफसफाई की स्थिति और भी बेहतर हो सके। कलेक्टर ने डेंगू के नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों की जानकारी भी ली तथा इस संबंध में लगातार स्थिति की मानिटरिंग के निर्देश दिये।

छोटे-छोटे उद्यानों को भी करें गुलजार
शहर में 72 बड़े उद्यानों की सफाई पर कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने इसके साथ ही छोटे उद्यानों की सफाई के भी निर्देश दिये। यहाँ फेंस की मरम्मत करने सहित अन्य सुधार भी कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने रोड साइड प्लांटेशन की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जामुल रोड में प्लांटेशन का कार्य किया गया है और पौधों की प्रगति संतोषजनक है।

बीएम शाह हॉस्पिटल ट्रस्ट की नेेक पहल: लॉकडाउन में कड़ी धूप में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को बांटे पानी के बॉटल
एपीएल-बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का भी टीकाकरण शुरू… 18 से 45 वर्ष के लोगों के कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण
कोरोना काल में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सिंहदेव
Mission 2023 : तेलुगू समाज तय करेगा भिलाई नगर का विधायक!
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई, फोरव्हीलर पर लगाया लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बड़ा फैसला : पत्नी के साथ जबरन बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
Next Article काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?