ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना काल में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सिंहदेव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

कोरोना काल में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सिंहदेव

By @dmin
Published: October 12, 2020
Share
SHARE

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने रेडियो पर दी बैंक सखियों के कार्यों की जानकारी

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने रेडियो पर प्रदेश में दूरस्थ अंचलों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहीं बैंक सखियों के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने आज शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा में बैंक सखियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। श्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संकट के समय दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यक्रम में श्रोताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
श्री सिंहदेव ने ‘हमर ग्रामसभा में बताया कि बैंकों की कमी वाले क्षेत्रों और सुदूर गांवों में बैंक सखी लोगों तक नगद राशि पहुंचाने और जमा करने का काम कर रही हैं। वे हितग्राहियों के गांव पहुंचकर मनरेगा मजदूरी, पेंशन और छात्रवृत्ति की राशि उनके हाथों में दे रही हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर जाकर बैंक सखी उन तक नगद राशि पहुंचा रही हैं। बैंक सखी द्वारा दी जा रही इस सुविधा से अब ग्रामीणों को छोटी-मोटी राशियों के लेन-देन के लिए बार-बार बैंक नहीं जाना पड़ता। साथ ही गांव से दूर शहर में स्थित बैंक तक आने-जाने में लगने वाले समय, धन और श्रम की भी बचत होती है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी गांवों तक बैंक सखी की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। श्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में बैंक सखी के चयन के लिए मापदंड और प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव की कोई भी महिला बैंक सखी बन सकती है, बशर्ते उसे लैपटॉप और बायोमीट्रिक मशीन संचालित करने आता हो। उन्होंने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बैंक सखी के लिए चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है।
विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है। इसे आकाशवाणी के अंबिकापुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा में, रायगढ़ केंद्र से छत्तीसगढ़ी और कुड़ुख में तथा जगदलपुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और हलबी बोली में प्रसारित किया जाता है। वहीं प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के अन्य केंद्र इसे छत्तीसगढ़ी में प्रसारित करते हैं।

सीएम बघेल ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
रायपुर से कोरबा के बीच स्पेशल ट्रेन की सुविधा… 7 जुलाई से चलेगी सप्ताह में चार दिन
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान और गोधन न्याय योजना को सराहा…
Gustakhi Maaf: इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है पायलट का अनुभव
पुराने पचायत भवन में 100 गायों को एक साथ रखा: 50 गायों की मौत, सरपंच पर कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India gets eight 'blue flag' in two years ... India becomes the fourth country in Asia to achieve this feat दो साल में भारत को मिले आठ ‘ब्लू फ्लैग’ … यह उपलब्धि पाने वाला एशिया का चौथा देश बना भारत
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या… पिछले 24 घंटों में सामने आए 2114 नए केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?