ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: आयन एक्सचेंज एजेंसी करेगी बीएसपी के डब्ल्यूटीपी में केमिकल से पानी शुद्धिकरण…. निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर ली जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार
October 5, 2026
ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान
October 5, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के 14 फैसलों पर नोटिस
October 5, 2026
सीएम साय ने किया सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve दौरा, देखी वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्था
October 5, 2026
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: आयन एक्सचेंज एजेंसी करेगी बीएसपी के डब्ल्यूटीपी में केमिकल से पानी शुद्धिकरण…. निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर ली जानकारी

By @dmin Published August 12, 2021
Share
Big news: Ion exchange agency will do chemical water purification in BSP's WTP
Big news: Ion exchange agency will do chemical water purification in BSP's WTP
SHARE

भिलाई। बीएसपी ने पानी शुद्धिकरण के लिए आयन एक्सचेंज एजेंसी को काम सौंपा है! एजेंसी ने इस पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। यह एजेंसी शुद्धीकरण प्रक्रिया को उन्नत तकनीक से करेगा, जिसमें केमिकल को एजिटेटर के माध्यम से दिया जाएगा। केमिकल के लगातार सुनिश्चित फ्लो के लिए पंप और मोटर का सेटअप लग चुका है। पैरामीटर की लगातार मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने बीएसपी प्रबंधन से कहा था कि अगर नाल्को एजेंसी सप्लाई करने में सक्षम नहीं है तो दूसरी एजेंसी से काम कराएं जिस पर बीएसपी ने कैमबोंड को काम दिया था। परंतु अब शुद्धीकरण प्रक्रिया के लिए आयन एक्सचेंज को काम दिया गया है। टाउनशिप में शुद्ध पेयजल के लिए कलेक्टर श्री भुरे बीएसपी के अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं, आम जनता को शुद्ध पेयजल प्रदाय करने हर स्तर पर कार्य करने के निर्देश उन्होंने बीएसपी प्रबंधन को दिए हुए हैं।

पानी शुद्धिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेने निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी बीएसपी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे, उन्होंने केमिकल हाउस में पहुंचकर बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा की। बीएसपी के जलकार्य विभाग के अधिकारी विजय शंकर राय ने निगम आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि नई एजेंसी आयन एक्सचेंज को केमिकल डोजिंग का कार्य दिया गया है। एजेंसी नई तकनीक से कार्य करेगी। पहले केमिकल की डोजिंग की सिस्टम ग्रेविटी पर आधारित था, एक निर्धारित मात्रा में केमिकल सीधे दिया जा रहा था, परंतु अब एजिटेटर के माध्यम से केमिकल डोज दिया जाएगा। जिससे केमिकल का डोज कांस्टेंट एक समानता से होगा।

उन्होंने आगे बताया कि एजेंसी ने दावा किया है कि उच्च गुणवत्ता की पेयजल इसके बाद मिल सकेगी। आयन एक्सचेंज एजेंसी तीन प्रकार के केमिकल का उपयोग पानी शुद्धिकरण के लिए करेगा। 1 महीने के केमिकल कंटेनर का पूरा स्टॉक आ चुका है। निगमायुक्त ने कहा कि पेयजल की शुद्धता शहर की पहली प्राथमिकता है अविलंब इस पर कार्य किया जाना होगा। बीएसपी के अधिकारी ने बताया कि रात्रि से एजेंसी द्वारा केमिकल की मात्रा की सप्लाई पानी शुद्धिकरण के लिए प्रारंभ की जाएगी, जिसका परिणाम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में दूसरे दिन दोपहर तक दिखने लगेगा और घरों में इसके परिणाम इसके अगले दिन से दिखेंगे।

पेयजल के लिए अन्य कार्यों पर आयुक्त रघुवंशी ने बीएसपी से फीडबैक लिया। जिस पर प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि फिल्टर बेड की सफाई और संधारण पर भी काम किया जा रहा है, कोगुलेशन टैंक की सफाई नियमित की जा रही है, पूरे फिल्टर प्लांट के अपग्रेडेशन के लिए प्रक्रिया जारी है। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, उप अभियंता श्वेता महेश्वर इत्यादि मौजूद रहे।

बीएसपी के कई घरों से लिया गया पानी का सैंपल
बीएसपी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के बाद निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारी बीएसपी क्षेत्र के कई घरों में पहुंचे और पानी का सैंपल कलेक्शन करवाया। पानी के सैंपल का परीक्षण निगम के जल शोधन संयंत्र में किया जाएगा। पीएच, टर्बीडीटी और कलर इत्यादि की जांच की जाएगी।

You Might Also Like

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार

ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान

सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के 14 फैसलों पर नोटिस

सीएम साय ने किया सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve दौरा, देखी वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्था

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

@dmin August 12, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Webinar on Amrit Mahotsav of ROB Raipur, PIB Raipur and FOB Bilaspur आरओबी रायपुर, पीआईबी रायपुर व एफओबी बिलासपुर का अमृत महोत्सव को लेकर वेबीनार: प्रो वााजपेयी ने कहा आजादी को अक्षुण्ण रखने के संकल्प लेने का त्योहार है अमृत महोत्सव
Next Article Plantation program on Hariyali Teej: MLA Devendra Yadav planted saplings हरियाली तीज पर पौधरोपण कार्यक्रम: राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विधायक देवेंद्र यादव ने लगाए पौधे
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?