ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
Preparations to seal Ayodhya, will not get admission from August 4
SHARE

भिलाई। कृषि कानूनों पर दिल्ली बार्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच केन्द्र सरकार देशभर में किसानों को कानून के फायदे बताने में जुटी है। इसके लिए भाजपा द्वारा देशभर में प्रेस कांफे्रंस की शुरुआत कर दी गई। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा प्रेसवार्ता ली गई। इस प्रेसवार्ता में विशेष रूप से राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। कृषि कानूनों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसान कानूनों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही हैं जबकि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों विधेयक किसानों की प्रगति के लिए हैं।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद सभी रुके हुए काम हो रहे हैं। चाहे वह श्री रामजन्म भूमि का मामला हो या सीएए आज सभी मसले सुलझ गए हैं। केन्द्र सरकार ने किसानों को मजबूत बनाने के लिए कानून बनाए और इन कानूनों में ऐसा प्रावधान किया गया है किसान को उसकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विपक्ष पर तंज कसते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा इस वजह से चंद तथाकथित किसानों को भड़का कर प्रदर्शन किया जा रहा है। सांसद संतोष पाण्डेय ने यह भी कहा कि देश का किसान खेतों में काम कर रहा है। दिल्ली में तथाकथित किसान ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कृषि कानूनों पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए कानूनों से किसानों को देश के किसी भी राज्य में अपनी उपज को निर्बाध रूप से बेचने की आजादी मिलेगी। उत्पाद के लिए कोई उपकर नहीं देना होगा और न ही माल ढुलाई का खर्च देना होगा। किसान खरीदार से सीधे जुड़ सकेंगे। यदि कोई विवाद होता है तो उसका निपटारा 30 दिनों के भीतर करने का प्रावधान है। नए कानूनों से किसानों को तीन दिन में भुगतान की गारंटी मिलती है। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कई प्रावधान इन कानूनों में किया गया जो केवल किसानों के हित में हैं।

कृषि राज्य मंत्री ने कहा: कानून वापस लेने का सवाल नहीं
कृषि कानूनों के विरोध के बीच केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने किसानों से सरकार के साथ बातचीत की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ्रकिसान कानून वापस नहीं होंगे। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर किसान बिल में कुछ जोडऩा चाहते हैं तो इसकी संभावन अधिक है, लेकिन यह पूर्ण हां या नहीं नहीं हो सकता है। एक साथ बैठने से समाधान होता है।

एक दिन की भूख हड़ताल पर प्रदर्शनकारी किसान
किसान आंदोलन आज अपने 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है, ऐसे में कृषि सुधार वाले तीनों नए कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए किसान एक दिन के भूख हड़ताल पर हैं। इसमें उन्हें दिल्ली के सीएम केजरीवाल का साथ भी मिला है, जो आज उपवास पर रहेंगे। इसके साथ ही आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते बंद रहेंगे।

राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 223 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 90 हजार के नीचे
CG Breaking : इस बार गणतंत्र दिवस परेड़ में नहीं होगी छत्तीसगढ़ की झांकी, कमेटी ने नहीं किया चयनित
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम…
बंगाल में ममता को एक और झटका, मंत्री पद से लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल सुकमा आईईडी ब्लास्ट में घायल डिप्टी कमांडेंट शहीद…. रायपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज…. मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Next Article The jingle will now be heard in the traffic zone civic center ट्रैफिक जोन सिविक सेंटर में भी अब सुनाई देगा जिंगल….. महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?