ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ‘वरदान’: देश के 10 रईसों के पास इतना पैसा कि सभी बच्चों को 25 साल तक शिक्षा दिला सकें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ‘वरदान’: देश के 10 रईसों के पास इतना पैसा कि सभी बच्चों को 25 साल तक शिक्षा दिला सकें

By @dmin
Published: January 17, 2022
Share
श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी देश के 84 फीसदी परिवारों के लिए मुसीबत बनकर आई तो धन कुबेरों के लिए वरदान। महामारी के दौरान देश के अरबपतियों की साझा संपत्ति जहां दोगुने से ज्यादा हो गई वहीं उनकी संख्या 39 फीसदी बढ़कर 102 से 142 हो गई। देश के 10 सबसे धनी लोगों की बात करें तो उनके पास इतना पैसा है कि ये देश के बच्चों की स्कूली व उच्च शिक्षा का 25 साल तक खर्चा उठा सकते हैं।

कोरोना महामारी के कारण पिछले एक साल में देश में 84 फीसदी परिवारों को जीवन और आजीविका की क्षति के कारण अपनी आय में गिरावट का सामना करना पड़ा। देश के 98 सर्वाधिक अमीर भारतीयों के पास करीब 49.27 लाख करोड़ की संपत्ति है। यह निचले तबके के 55.5 करोड़ लोगों की कुल संपत्ति के बराबर है।

गैर सरकारी संगठन ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट ‘इनइक्वेलिटी किल्स’ में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सामूहिक संपत्ति वर्ष 2021 में 57.3 लाख करोड़ के उच्च स्तर पर पहुंच गई। स्विट्जरलैंड के दावोस में वल्र्ड इकॉनामिक फोरम की आनलाइन एजेंडा समिट के पहले दिन ऑक्सफैम ने यह रिपोर्ट जारी की है। देश के 142 अरबपतियों के पास सामूहिक रूप से 719 अरब डॉलर (53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की संपत्ति है।

98 अरबपतियों पर एक फीसदी अतिरिक्त वेल्थ टैक्स से निकल जाए आयुष्मान भारत का खर्च
सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 98 अरबपतियों पर यदि वेल्थ टैक्स एक फीसदी बढ़ा दिया जाए तो विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का सात साल से ज्यादा समय तक खर्च निकल जाए। जबकि 10 सबसे धनी लोगों पर एक फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए तो 17.7 लाख अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए जा सकते हैं। महामारी की दूसरी लहर के दौरान जहां देश में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी मारामारी मची थी, वहीं आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का निशुल्क इलाज किया गया था।

असमानता की कड़वी सचाई उजागर करती रिपोर्ट
ऑक्सफैम के सीईओ अमिताभ बेहर ने कहा कि यह रिपोर्ट असमानता की कड़वी सचाई की ओर इशारा करती है। यह असमानता प्रत्येक दिन 21,000 लोग या हर चार सेकंड में एक व्यक्ति को मृत्यु की ओर धकेल देती है।

महिलाओं की कमाई पर बुरा असर
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी ने लैंगिक समानता को 99 साल से 135 साल पीछे धकेल दिया। महिलाओं की सामूहिक कमाई में वर्ष 2020 में 59.11 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। अब 2019 की तुलना में 1.3 करोड़ कम महिलाएं कार्यरत हैं।

4.6 करोड़ से अधिक भारतीय अत्यधिक गरीब हुए
रिपोर्ट के अनुसार 4.6 करोड़ से अधिक भारतीय 2020 में अत्यधिक गरीब हो गए। यह संख्या संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व स्तर पर नए गरीबों के आंकड़े की लगभग आधी है। भारत में गरीब एवं वंचितों की तुलना में अमीरों को बढ़ावा देने वाली अर्थव्यवस्था के भयावह आर्थिक दुष्परिणाम सामने आए हैं।

होमगार्ड ने घर पर लगाई फांसी, पत्नी के विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम… कलेक्ट्रेट बंगले में था पोस्टेड
राज्यों को आबादी, कोरोना के मामलों के आधार पर मिलेगी वैक्सीन, केंद्र ने जारी की नई वैक्सीनेशन गाइडलाइंस
मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के संगठन निर्माण की रफ्तार तेज, फिर उठी ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग
केंद्र का बड़ा फैसला: ब्लैक फंगस की दवा जीएसटी मुक्त, कोविड की वैक्सीन पर टैक्स पांच फीसदी ही रहेगा…
दरिया हो या पहाड़ हो, टकराना चाहिए…. जब तक न सांस टूटे, जिए जाना चाहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष इंटरनेशनल भिखारी हैं पाकिस्तानी पीएम, देश की बदहाली को लेकर भड़का विपक्ष
Next Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?