ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: सूर्या मॉल को निगम का नोटिस….. 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का भुगतान है बकाया….स्व-निर्धारण विवरणी गलत पाए जाने का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: सूर्या मॉल को निगम का नोटिस….. 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का भुगतान है बकाया….स्व-निर्धारण विवरणी गलत पाए जाने का मामला

By @dmin
Published: October 27, 2020
Share
Big news: Corporation's notice to Surya Mall
Big news: Corporation's notice to Surya Mall
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत सूर्या ट्रेजर आइलैंड के स्व विवरणी की जांच निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने की थी। जांच में स्व विवरणी असत्य पाई गई और काफी अंतर पाया गया। जांच अनुसार अग्रिम कार्रवाई करते हुए निगम ने 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का नोटिस भुगतान करने के लिए सूर्या ट्रेजर आईलैंड के प्रबंधक को भेजा है।
उल्लेखनीय है कि संपत्तिकर दाताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली स्व विवरणी उनके स्वयं के द्वारा भरकर प्रस्तुत की जाती है इसके आधार पर संपत्ति कर की राशि जमा की जाती है। निगम क्षेत्र में समय-समय पर स्व विवरणी का रेंडम जांच किया जाता है। 30 जुलाई 2020 को उपायुक्त तरुण पाल लहरें ने सूर्या मॉल के स्व विवरणी की सत्यता जांच करते हुए माप एवं गणना सहित प्रतिवेदन देने के लिए सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को पत्र प्रेषित किया था। भवन के पूरे मंजिलों का स्वीकृत मानचित्र के आधार पर सत्यापन करने के बाद स्व विवरणी के राशि की गणना की सत्यता जांच मौके पर पहुंचकर निगम की टीम ने की थी। स्व विवरणी में अंतर पाए जाने के बाद अब राशि के भुगतान के लिए निगम ने सूर्या मॉल को नोटिस भेज दिया है।

Contents
  • राशि भुगतान नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई करेगा निगम
  • परीक्षण में पाया गया अंतर

राशि भुगतान नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई करेगा निगम

भुगतान की राशि जमा करने के लिए नोटिस देने के बाद भी यदि निर्धारित समय अवधि में सूर्या मॉल प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है तो नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 175 के अधीन बकाया राशि की वसूली कुर्की के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 सुनील अग्रहरी ने प्रबंधन को नोटिस दिया है।

परीक्षण में पाया गया अंतर

स्व विवरणी की जांच में अंतर पाए जाने के बाद अब प्रतिवर्ष अतिरिक्त रूप से 489631.00 रुपए की राशि का भुगतान सूर्या ट्रेजर आईलैंड को करना होगा! जांच में बेसमेंट, लेंटर की छत, सीमेंट की चादर, टाइल्स, सभी तलों का निरीक्षण किया गया। और सूर्या मॉल द्वारा प्रस्तुत की गई स्व विवरणी की राशि में 489631.00 का अंतर पाया गया। पहले सूर्या ट्रेजर आईलैंड द्वारा संपत्ति कर की राशि 4199753.00 दी जाती रही है परंतु अब अंतर की राशि के साथ प्रतिवर्ष 4689384.00 देना होगा। अंतर की राशि की 5 गुना 2448155.00 राशि भी प्रबंधन को जमा करना होगा। इसके साथ ही शिक्षा उपकर अंतर की राशि 48963.00 देना होगा! इस प्रकार कुल 2986749.00 का भुगतान निगम को सूर्या मॉल प्रबंधन द्वारा करना होगा! अन्यथा निगम द्वारा अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

एवीएफ स्टूडियो का पहला ओरिजिनल म्यूजिक वीडियो दरिया रिलीज़ को तैयार
भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प
Breaking News : भिलाई पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ऊषा बारले से मिले… छावनी बना शहर
मूर्तिकार अंकुश ने बनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा, स्मृति नगर के बाल उद्यान में होगी स्थापित
छत्तीसगढ़ कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढ़त… 38 नए केस… 14 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big decision of the government on loan moratorium लोन मोरेटोरियम पर सरकार का बड़ा निर्णय: जिन्होंने समय पर भरी है किस्तें उनके लिए कैशबैक का लाभ … जाने कैसे और कब मिलेगा कैशबैक
Next Article भू-जल संरक्षण के लिए वन क्षेत्रों के नालों में काफी तादाद में हो रहे कार्य : वन मंत्री अकबर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?