ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लूट के आरोपी की अस्पताल में मौत, पुलिस व जेल प्रशासन पर लगा मारपीट का आरोप…. सीएसपी ने जारी किया बयान… जानिए क्या कहा?
Share
Notification Show More
Latest News
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय
October 14, 2026
बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत
October 14, 2026
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

लूट के आरोपी की अस्पताल में मौत, पुलिस व जेल प्रशासन पर लगा मारपीट का आरोप…. सीएसपी ने जारी किया बयान… जानिए क्या कहा?

By Mohan Rao Published November 22, 2024
Share
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में हुए लूट के मामले में जेल में बंद आरोपी की मौत पर बवाल मचा हुआ है। स्मृति नगर चौकी थाना सुपेला में दर्ज  धारा 115(2),309(4),3(5) बीएनएस (लूट) के प्रकरण में फरीदनगर डेरा निवासी आरोपी पिंटू नेताम को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उसे अन्य दो आरोपियों के साथ जेल भेज दिया गया। 21 जून को मेकाहरा में उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद पुलिस व जेल प्रशासन पर बंदी से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बयान जारी कर इसे अफवाह बताया है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लूट के मामले में पिंटू नेताम को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था आरोपी पिंटू नेताम  18 अक्टूबर 24  से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। अरोपी पिंटू नेताम को पूर्व से मिर्गी के झटके आने की शिकायत भी थी। केंद्रीय जेल में निरुद्ध रहने के दौरान गिरफ्तारी के लगभग  28  दिन बाद 15 नवंबर 24 को अचानक उसका ब्लड प्रेशर लो होने से इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग एडमिट किया गया था। सामान्य होने के बाद उसे 17 नवंबर 24 को वापस केंद्रीय जेल दुर्ग वापस भेज दिया गया।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 18 नवंबर को 24 को उसका ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन द्वारा उपचार हेतु मेकहारा अस्पताल रायपुर एडमिट कराया गया था। जहां डॉक्टरों द्वारा ब्रेन स्ट्रोक के कारण उसका ब्लड प्रेशर लो होना एवम ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई कम होने की बात बताई गई और उसे आईसीयू में रखा गया। उपचार के दौरान 21 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई है। सीएसपी तिवारी ने बताया कि पुलिस कार्यवाही या जेल में अभिरक्षा के दौरान उसके साथ किसी भी प्रकार का मारपीट या उत्पीड़न जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कतिपय तत्वों द्वारा मृतक पिंटू नेताम के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का भ्रामक खबर जान बूझकर फैलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था की स्तिथि ख़राब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूर्णतया भ्रामक बेबुनियाद और निराधार है। विचाराधीन बंदी की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच विधिअनुरूप की जाएगी।

You Might Also Like

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao November 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मत्स्यपालन के लिए छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड, सीएम साय ने बधाई
Next Article रायपुर दक्षिण उपचुनाव : “सुनील या आकाश” किसे मिलेगी जीत?…. कल सामने होंगे नतीजे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?