ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भू-जल संरक्षण के लिए वन क्षेत्रों के नालों में काफी तादाद में हो रहे कार्य : वन मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

भू-जल संरक्षण के लिए वन क्षेत्रों के नालों में काफी तादाद में हो रहे कार्य : वन मंत्री अकबर

By @dmin
Published: October 27, 2020
Share
SHARE

कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत 12.57 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
 

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत 12 लाख 56 हजार 990 संरचनाओं का निर्माण तीव्र गति से जारी है। इनमें से अब तक 10 लाख 77 हजार 382 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वन मंत्री अकबर ने बताया कि लगभग 160 करोड़ रूपए की राशि से 137 नालों में निर्माण हो रहे इन संरचनाओं के पूर्ण होने पर 4 लाख 25 हजार हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसमें वन क्षेत्रों के नालों में भू-जल संरक्षण कार्य के लिए लूज बोल्डर चेकडेम, बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेकडेम, कंटूर ट्रेंच, परलोकेशन ट्रेन्च, अर्दन डेम, चेकडेम,एनीकट, स्टापडेम तथा गेबियन आदि संरचनाओं का काफी तादाद में निर्माण किया जा रहा है। इससे एक ओर वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर जल भंडार में वृद्धि की जा सकेगी। वन क्षेत्रों में जल भंडार की पर्याप्त उपलब्धता से वन्य जीवों को उनके रहवास क्षेत्र में ही चारा-पानी उपलब्ध होगा, जिससे वे आबादी क्षेत्रों की ओर आकर्षित नहीं होंगे। इसके साथ ही वनों के आसपास के ग्रामीणों तथा कृषकों को पेयजल तथा सिंचाई के साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में निर्माणाधीन 12.57 लाख संरचनाओं में से अब तक स्टॉपडेम, कंटूर ट्रेन्च, बी.जी.पी. तथा वाटरहोल्स निर्माण के कार्य को शत्-प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। इसके तहत 549 स्टॉपडेम, 8 हजार 214 कंटूर ट्रेन्च, 15 बी.जी.पी. और 34 वाटरहोल्स का निर्माण विभिन्न नालों में किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 8 हजार 388 ब्रशवुड चेकडेम में से 5 हजार 438 तथा 2 हजार 684 अर्दन गली प्लग (ई.जी.पी.) में से 861 और 30 हजार 569 लूज बोल्डर चेकडेम में से 23 हजार 399 का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

    इसी तरह एक हजार 806 गेबियन संरचना में से 699 तथा 667 चेकडेम में से 117 और 229 अर्दन डेम में से 132 अर्दन डेम का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अब तक 43 डाइक में से 25 तथा 148 परकोलेशन टैंक में से 122 और 168 डबरी में से 104 डबरी का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 11 लाख 77 हजार 937 सीसीटी में से 10 लाख 37 हजार 210 तथा 116 वाटर एब्जार्पशन टेन्क में से 27 और 396 नग 30-40 मॉडल में से 391 मॉडल का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024, सीएम साय ने कहा-सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित
52 परियों के 11 दिवाने गिरफ्तार: रामनगर में सजी थी महफिल, दस नग मोबाइल फोन सहित दो लाख 18 हजार रुपए जप्त
फरार गांजा सप्लायर ओड़िशा से गिरफ्तार, मोहन नगर थाना दुर्ग का मामला
CG News : प्रेमी से नाराज युवती हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ी, पीछे-पीछे प्रेमी भी चढ़ा… देखें Video
सरकार के एक साल: सी एम साय ने गिनाई उपलब्धियां, बोले-  जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: Corporation's notice to Surya Mall बड़ी खबर: सूर्या मॉल को निगम का नोटिस….. 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का भुगतान है बकाया….स्व-निर्धारण विवरणी गलत पाए जाने का मामला
Next Article श्रीकंचनपथ 14 # 27 October 2020

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?