ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर : नक्सलियों से लोहा लेने के दौरान 22 जवान हुए शहीद, आज मिले 17 शव, सर्च ऑपरेशन जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

बड़ी खबर : नक्सलियों से लोहा लेने के दौरान 22 जवान हुए शहीद, आज मिले 17 शव, सर्च ऑपरेशन जारी

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
Bijapur Naxalite encounter: names of martyred soldiers came in front
Bijapur Naxalite encounter: names of martyred soldiers came in front
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबल ने जवानों की तलाश में आज सुबह सर्च अभियान शुरू किया है। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। बता दें कि कल ही पांच जवान शहीद हो गए थे और करीब 30 घायल जवान अस्पताल में भर्ती हैं।

बीजापुर के एसपी कामालोचन कश्यप ने इस बात की पुष्टि की कि शहीद होने वाले जवानों की संख्या 22 पहुंच गई है और इनमें से 17 शव आज बरामद हुए हैं और पांच कल ही मिल गए थे।

22 security personnel have lost their lives in the Naxal attack at Sukma-Bijapur in Chhattisgarh, says SP Bijapur, Kamalochan Kashyap

Visuals from the Sukma-Bijapur Naxal attack site pic.twitter.com/C3VvAdvjaN

— ANI (@ANI) April 4, 2021

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद से 21 जवान लापता हैं और उनकी खोज जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है।

दरअसल, बस्तर इलाके में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे जोनागुड़ा गांव के पास नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन और तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली। पाल ने बताया था कि मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवान तथा डीआरजी के दो जवान (कुल पांच जवान) शहीद हो गए। इस दौरान 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से सात जवानों को रायपुर के अस्पताल में तथा 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले पर दुख जताया और कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, 7 घायल सुरक्षाकर्मी जिन्हें रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया था, खतरे से बाहर हैं। 21 जवान अब भी लापता हैं और बचाव दल उनकी तलाश कर रहा है। मुझे गृहमंत्री अमित शाह का फोन आया। उन्होंने सीआरपीएफ महानिदेशक को राज्य में भेजा है। मैं शाम को छत्तीसगढ़ लौटूंगा।

उन्होंने आगे कहा, नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच 4 घंटे तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। हमारे सुरक्षाकर्मियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बता दें कि आज अमित शाह ने भूपेश बघेल को फोन किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अमित शाह ने भी शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा।

गुस्ताखी माफ़: चार माह पहले ही फेंक दी मौसमी बीमारी की सरकारी दवाइयां
दुर्ग एसपी ने की रेलवे स्टेशनों की जांच, आरपीएफ व जीआरपी को सतर्कता बरतने के निर्देश… जानें और क्या कहा
पेयजल संकट से उबरने के लिए चेयरमैन सतीश स्वयं उतरे अधिकारियों के साथ 
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
Breaking News : दुर्ग में बढ़ गया 20 फीसदी क्राइम रेट, एसपी पल्लव का निर्देश कम करें आंकड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सली हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया : घटना की कड़ी निंदा की
Next Article शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमाएं सील

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?