भिलाई। भिलाई तीन में दोपहर को एक बाइक सवारने दो लोगों को रोककर पहले उनसे गाड़ी के कागजात मांगे और उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर 3 की है। यह घटना भिलाई तीन के गौरव पथ पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुई है। फिलहाल पुलिस प्रार्थी की शिकायत पर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है सिरसा गेट चौक से उमदा की ओर जाने वाली गौरव पथ पर ठाकुर पेट्रोल पंप के पास ग्राम पंचायत बाजार अतरिया खैरागढ़ क्षेत्र के रहने वाले परमानंद पटेल पेशे से किसान एवं मथुरा प्रसाद पांडे पेशे से कुम्हार है। वे उरला रायपुर सरिया खरीदने के लिए गए हुए थे सौदा तय नहीं होने पर भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुणाल इंडस्ट्रीज जा रहे थे इसी दौरान दोपहर को करीबन 3 बजे के लगभग भिलाई 3 गौरव पथ सिरसा उम्दा रोड पर ठाकुर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने दोनों मोटरसाइकिल सवारों को रोक लिया एवं धमकाते हुए कागजात दिखाने के लिए कहा। कागजात देखते हुए अज्ञात व्यक्ति ने बैग में क्या रखा है पूछा तभी पीछे बैठे मथुरा प्रसाद पांडे ने डेढ़ लाख रुपए भरा बैग अज्ञात को सौंप दिया बैग मिलते ही अज्ञात आरोपी अपने बाइक से फरार गया। दोनों को कुछ समझ आता उससे पहले आरोपी रफुचक्कर हो गया।
इसके बाद प्रार्थी ने भिलाई-3 थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि दोनों ही व्यक्तियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और टीम घटना की जांच कर रही है।




