भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडे दुर्ग और भिलाई के साथ-साथ कोरबा में विशाल शिविर लगाएंगी। इस शिविर में सुश्री पाण्डेय दिव्यांगों के लिए तीन करोड़ के लिए तीन करोड़ की सामग्री का वितरण करेंगी। इसके लिए 1 सितंबर को दुर्ग के विवेकानंद सभागार में दिव्यांग का सर्टिफिकेट के लिए शिविर भी लगाया जाएगा और यहीं पर रजिस्ट्रेशन भी होगा। खास बात यह है कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को कई जरूरत की सामग्री मिल सकेगी और यह सामग्री उन्हें काफी मदद करेगी।

सांसद डॉक्टर सरोज पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर पूरे देश भर में यह शिविर लगाया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र और कोरबा जिले में यह शिविर होगा। उन्होंने बताया कि यह शिविर दुर्ग-भिलाई दोनों जगह लगाया जाएगा ताकि दोनों शहरों के दिव्यांगों और बुजुर्गों को शिविर का लाभ आसानी से मिल सके।




