ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2022
Share
Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत
Big Breking: कुम्हारी फ्लाईओवर बंद: अगर आप रायपुर आना-जाना करते हैं तो समय से पहले निकले, नहीं तो होगी दिक्कत
SHARE

भिलाई। नेशनल हाइवे-53 में कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज को अधूरे काम को पूर्ण करने के लिए बिना पूर्व सूचना के अचानक मंगलवार को आवाजाही बंद कर दी गई। जिसके कारण कुम्हारी में दिन भर जाम लगा रहा। हालांकि ट्रैफिक जवान व्यवस्था बनाने में लगेे हैं। दुर्ग से रायपुर आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि अगर पहले से सूचना दी जाती तो वे रोज निकलने वाले समय से पहले निकलते या किसी और रूट से आवाजाही करते। अचानक बंद करने से वे जाम में फंस गए। लोगों ने कहा कि काम के लिए आवाजाही बंद करना जरूरी है तो बंद किया जाए पर इसकी सूचना पहले दे देनी चाहिए।

सप्ताह भर के लिए बंद रहेगा ब्रिज
दुर्ग से रायपुर आवाजाही करने वाले उक्त समय पर वैकल्पिक रास्ता से भी आना जाना कर सकते हैं। निर्माण कंपनी रॉयल इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते पूरे सप्ताह भर के लिए ब्रिज को बंद करने का निर्णय लिया गया। कंपनी ने यह भी कहा कि जब तक प्रशासन से लिखित में आदेश नहीं मिलेगा तब तक हम ब्रिज को नहीं खोलेेंगे। ब्रिज के दोनों साईड में पूरी तरह बेरिकेटिंग कर ब्रिज के रास्ते को बंद कर दिया गया है।

16 जवान संभालेंगे व्यवस्था
कुम्हारी ब्रिज के दोनों तरफ सर्विसलेन काफी संकरी है। इसके कारण वहां कभी भी जाम लग रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था को सभांलने के लिए 16 जवानों को लगया गया है। ये जवान बीएमसी, बैंक ऑफ बडौदा और दोनों तरफ स्टेशन चौक की व्यवस्था को सभांल रहे हैं। एनएच व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि ट्रैफिक दवाब को ध्यान में रखते हुए एक तरफ फ्लाई ओवर ब्रिज को खोला गया है, लेकिन उस ब्रिज पर गैप की फिलिंग नहीं हो पाई थी। गैप भरने के लिए ब्रिज को बंद करना पड़ रहा है।

मंगलवार की रात को सूचना दी गई। सर्विसलेन पर व्यवस्था को सभांलने 16 जवानों को लगाया गया है, ताकि जाम न लगे। सात दिन के लिए बंद रखा जाएगा।
सतीश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक

ठंड आते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ी अंडे की खपत, लोग रोज खा रहे 50 लाख अंडे
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय फेसबुक लाइव पर, डेंगू पर जताई चिंता… प्रशासन को दी नसीहत
सेंचुरियन टेस्ट जीतकर भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया
विधायक देवेन्द्र को थाली बजाने के लिए इनाम में मिला चॉकलेट, जानिए क्या है मामला
याचिका: तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने को चुनौती, मुस्लिम लीग पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…
Next Article रात में 8 बजे से पहले खाएं दूध रोटी, वेट लॉस के साथ शरीर की इन 4 समस्याओं में है कारगर डाइट…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?