ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय फेसबुक लाइव पर, डेंगू पर जताई चिंता… प्रशासन को दी नसीहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय फेसबुक लाइव पर, डेंगू पर जताई चिंता… प्रशासन को दी नसीहत

By Mohan Rao
Published: September 4, 2023
Share
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय
SHARE

भिलाई । प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सोमवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम “बात भिलाई की” के माध्यम से भिलाईवासियों से रूबरू हुए। उन्होंने भिलाई में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर दुख जताते हुए कहा कि जिला और निगम प्रशासन इसके रोकथाम के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। जिसके चलते सेक्टर -1 में एक महिला की मृत्यु हो गई, और प्रशासन इस मामले को चिन्हित तक नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों में केवल 141 डेंगू के मरीजों की ही पुष्टि की गई है जबकि ये आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कार्य करने तथा डेंगू के मामले चिन्हित करने के लिए अस्पतालों में मुफ्त इलाज की मांग की।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों को कोई सुध नहीं है। बीते दिन सेक्टर -1 में एक महिला की डेंगू से मृत्यु हो गई और उससे दुखद ये है कि 10 दिनों से कोई भी जिम्मेदार उन्हें देखने नहीं गया। सेक्टर -1 सड़क 21 में औऱ भी ऐसे डेंगू के मरीज है जिनकी कोई पूछ परख नहीं है। हालात ये हैं कि सड़क में पानी जमा होने वाली जगह को लोगों को स्वयं पाटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आंकड़ें छुपाये जा रहे हैं, वास्तविक आंकड़ें इससे कहीं ज्यादा है। भिलाई सहित जिले के कई इलाके इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। यदि जल्द ही इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य नहीं हुआ तो ये विकराल रूप धारण कर लेगा।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सहित गृहमंत्री, विधायक-महापौर और जिला प्रशासन से इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू की जांच निशुल्क किया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जांच करा सके और पीड़ित चिन्हित हो सकें। पूर्व मंत्री ने कहा कि भिलाई की स्थिति बदतर होती जा रही है। विधायक व महापौर इस पर ध्यान नहीं दे रहे। निगम प्रशासन को रोकथाम की बजाय लोगों पर जुर्माना लगा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए हाई रिस्क वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां गली- मोहल्लों में जांच की जानी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और इलाज मुफ्त करायें। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में या आसपास पानी का जमाव न होने दें।

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी
मुख्यमंत्री साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात… युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट: 21 महिलाओं के साथ 38 पुरुष, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान
दीपावली और छठ पर ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ चिंता दूर, केन्द्रीय केबिनेट लिया बड़ा निर्णय… देशभर में चलेंगी इतनी हजार ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रेस की आड़ में नशे का कारोबार, संभाग प्रमुख न्यूज की बोर्ड लगाकर नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा था शातिर
Next Article छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, देशी शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?