ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से रत्नावली ने किया मुंगेली ओलंपिक के आयोजन का आग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeliRaipur

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से रत्नावली ने किया मुंगेली ओलंपिक के आयोजन का आग्रह

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2024
Share
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से रत्नावली ने किया मुंगेली ओलंपिक के आयोजन का आग्रह
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से रत्नावली ने किया मुंगेली ओलंपिक के आयोजन का आग्रह
SHARE

वर्षों से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से भी कराया अवगत
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा से भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने श्री वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने मुंगेली जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया और बस्तर ओलंपिक-2024 के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि टीम विष्णु देव साय ने तो बस्तर में एक नया इतिहास ही रच दिया है। रत्नावली कौशल ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में नक्सल प्रभावित युवाओं व महिलाओं और आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों का भाग लेना सुखद अनुभूति देने वाला पल था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बस्तर ओलंपिक आयोजन की सराहना की जाने से हमें आत्म गौरव महसूस हो रहा है। तीन सौ आत्मसमर्पित नक्सलियों का बस्तर ओलंपिक में भाग लेना यह दर्शाता है कि नक्सलियों की स्लीपर सेल और उनके बहकावे में आए ग्रामीणों का नक्सलवाद से मोहभंग होता जा रहा है और उन्हें हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सुशासन बहुत ही पसंद आ रहा है। वहीं आपने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर उन्हें एक बेहतरीन प्लेटफार्म दिया है। आपकी यह पहल सराहनीय है। अगले साल का बस्तर ओलंपिक निश्चित ही नया आयाम रचने वाला साबित होगा, ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। इन उत्कृष्ट विचारों के लिए मंत्री श्री वर्मा ने सुश्री कौशल को धन्यवाद दिया।

रत्नावली कौशल ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा से मुंगेली जिले में भी मुंगेली ओलंपिक का आयोजन कराने का आग्रह किया। इस पर श्री वर्मा ने रत्नावली कौशल से कहा कि बस्तर ओलंपिक के आयोजन के मकसद पर आपने स्वयं ही विचार रख दिए हैं, वहां के भटके युवाओं और आम ग्रामीणों को समाज एवं विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए बस्तर ओलंपिक की शुरुआत हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर हुई है। फिर भी मुंगेली जिले में युवाओं और खिलाडिय़ों की बेहतरी के लिए बड़ा आयोजन करने पर विचार किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री वर्मा को रत्नावली कौशल ने बताया कि मुंगेली जिले में खो खो, कबड्डी, फुटबाल, क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर उन्हें अच्छा प्रशिक्षण और मंच मिल जाए तो प्रदेश का नाम रौशन कर सकते हैं। इसके लिए श्री वर्मा ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। साथ ही युवा नेत्री रत्नावली कौशल ने मुंगेली जिले में सतनामी समाज के लोगों की बहुलता का जिक्र करते हुए विभाग के माध्यम से राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और सामान्य वर्ग की भावनाओं का हवाला देते हुए मानस गान प्रतियोगिता आयोजित कराने का भी आग्रह खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा से किया।

इस दौरान सुश्री कौशल ने मुंगेली जिले में सालों से पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली की शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि जनहित और हमारी सरकार की अच्छी छवि को देखते हुए ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले से बाहर करना जरूरी हो गया है। इस पर श्री वर्मा ने कहा कि लिस्ट लेकर आइए, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज
IND vs NZ: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त
दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अधिकारियों की तैनाती व तबादले का अधिकार सरकार का, सरकार की सलाह माने LG
रायपुर में 18 सीएपीएफ कंपनी, 7 सीएएफ कंपनी के साथ 19 सौ से ज्यादा पुलिस बल तैनात
निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bijapur : आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, धमाके में चीथड़े उड़े… जवानों के लिए नक्सलियों ने किया था प्लांट
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2024

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?