ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2023
Share
Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप
Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क, (एजेंसी)। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप
भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड ने सात विकेट से हराया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह आसान लक्ष्य सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम पहली बार आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। तितास साधु ने मैच की चौथी गेंद में ही लिबर्टी हेप को पवेलियन भेज दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। साधु ने अपनी ही गेंद पर लिबर्टी का कैच पकड़ा। इसके बाद कप्तान ग्रेस और फियोना हॉलैंड ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चौथे ओवर में अर्चना देवी ने दोनों को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट में डाल दिया। ग्रेस चार और हॉलैंड 10 रन बनाकर आउट हुईं।

16 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और इसका फायदा उठाकर भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लिए। 22 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। सेरेन को तितास साधु ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद चैरिस पैवले और मैकडोनाल्ड ने 17 रन की साझेदारी की। पैवले के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट निकाले और इंग्लैंड की टीम को 68 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन मेकडोनाल्ड ने बनाए। वहीं, एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया ने 11 रन की पारियां खेलीं। हॉलैंड ने भी 10 रन बनाए। इन चारों के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पाश्र्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेच लिए। वहीं, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव को एक-एक विकेट मिला।

खराब शुरुआत से उबरा भारत
शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और श्वेता सेहरावत जैसी स्टार खिलाडिय़ों से भरी टीम इंडिया के लिए 69 रन का लक्ष्य बहुत आसान था, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में कप्तान शेफाली 15 रन बनाकर आउट हो गईं। अगले ही ओवर में श्वेता सेहरावत भी पांच रन बनाकर आउट हो गईं। 20 रन के अंदर भारत ने अपने दो सबसे अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। श्वेता इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि शेफाली तीसरे स्थान पर हैं।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन सौम्या तिवारी और गोंगडी त्रिशा की जोड़ी ने बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। हालांकि, गोंगडी त्रिशा भारत की जीत से ठीक पहले आउट हो गईं। उन्होंने 29 गेंद में 24 रन बनाए। अंत मे सौम्या तिवारी ने मैच खत्म किया। उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हेना बेकर, ग्रेस स्क्रीवेंस और एलेक्सा स्टोनहाउस ने एक-एक विकेट लिया।

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर सीएम बघेल ने किया उन्हें नमन, कहा- राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव
लापरवाही: फ्रैक्चर था कूल्हे की हड्डी में और डॉक्टरों ने कर दिया दिल का आपरेशन, मरीज की मौत
राज्य खेल स्पर्धा में भाग लेने आये बच्चों की इच्छा पर कलेक्टर ने कराया ट्रेन का सफर… ट्रेन में यात्रा कर खिले बच्चों के चेहरे
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking: ICC U-19 Women's T20 World Cup: इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत Big Breking: ICC U-19 Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत
Next Article Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान Big Breking: स्वास्थ्य मंत्री का निधन: सुरक्षा में तैनात ऑफिसर ने मारी थी गोली, सामने आया एएसआई की पत्नि का बयान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?