ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : एनएसपीसीएल कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे से उड़ा ले गए नगदी व जेवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : एनएसपीसीएल कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे से उड़ा ले गए नगदी व जेवर

By Mohan Rao
Published: June 18, 2024
Share
एनएसपीसीएल कॉलोनी में सीनियर मैनेजर के घर लाखों की चोरी
SHARE

भिलाई। एनएसपीसीएल कॉलोनी रुआंबाधा में एनएसपीसीएल के सीनियर मैनेजर मयुरेश मोनल के घर पर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। मयुरेश मोनल गोयल अपने परिवार के साथ हैदराबाद गया हुआ था। इस बीच चोरों ने उसके घर पर सेंधमारी की। पड़ोसियों की सूचना के बाद मयुरेश मोनल घर पहुंचा और चोरी की शिकायत दर्ज कराई। चोरों ने इनके घर से 24 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी को अंजाम दिया है। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि एनएसपीसीएल कालोनी ब्लाक-C/5 क्वाटर-8 निवासी एटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड के सिनियर मैनेजर मयुरेश मोनल (37) ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 14 जून 2024 को अपने परिवार के साथ हैदराबाद घूमने गया था। 17 जून 2024 की  सुबह लगभग 7.10 मिनट उनके पड़ोसी निशांत जैन ने फोन कर बताया की उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद पड़ोसी ने घर का फोटो खींचकर भेजा। इससे मयुरेश को अंदाजा हो गया कि उनके घर पर  चोरी हुई है।

इसके बाद वे फ्लाइट से वापस लौटे और घर जाकर देखा। घर के अलमारी में रखा सामान कपड़े लत्ते सब बिखरे पड़े थे। घर में रखे सभी अलमारी के दरवाजे खुले थे। अलमारी में रखा सोने चांदी के जेवर तथा 25000 रुपए नही मिला। चोरों ने सोने के जेवर लगभग 350 ग्राम वजनी, चांदी की गहने व सामान लगभग 2 किलो, डायमण्ड रिंग सहित लगभग 24 लाख से ज्यादा के जेवर चोरी हो गए। इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

कड़ी सुरक्षा के बीच सेंधमारी
बता दें एनएसपीसीएल कॉलोनी को बहुत ही सुरक्षित बनाया गया है। गेट पर 24 घंटे गार्ड की तैनाती रहती है। इसके बावजूद चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बाद भी चोरों ने आराम से अपना काम किया और चले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कॉलोनी पहुंचकर सीसी फुटेज चेक किया जिसमें चोरों की हरकत कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं, क्या बिक चुके है जिला जांच अधिकारी?
पैसों के लिए नशेड़ी नाबालिग ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी
काम पर लौटे पटवारी, हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे… बताया जनहित में लिया निर्णय
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने माता कौशल्या धाम में जलाए 31 हजार दीपक, आतिशबाजी से चमक उठा आसमान
जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए जान्हवी के नाम पर लगी मोहर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट, निकाय चुनाव के साथ होगा उपचुनाव
Next Article सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, पुरानी भिलाई थाने में हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?