ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, पुरानी भिलाई थाने में हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, पुरानी भिलाई थाने में हंगामा, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 18, 2024
Share
थाना पुरानी भिलाई
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में बीती राज समुदाय विशेष के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। लोगों का आरोप था कि दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर उनके धर्म को अपमानित करने वाला पोस्ट डाला। इससे समाज के लोग आहत हैं और युवक के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के लोगों के थाने पहुंचने पर काफी हंगामा मचा। मौके पर एएसपी से लेकर सभी आला अधिकारी पहुंचे और माहौल को शांत कराया। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ धारा 295-ए-IPC, 67ए-एलसीजी के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

दरअसल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर है। समुदाय विशेष के त्योहार के बीच पोस्ट वायरल होने से विवाद बढ़ा। भिलाई तीन निवासी पुष्पराज सिंह नाम के युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर यह आपत्तिजनक पोस्ट डाला। बताया जा रहा है कि इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने पुष्पराज से संपर्क किया और उक्त पोस्ट को हटा लेने कहा। इसके बाद भी उसने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद कुछ युवक पुष्पराज सिंह के जिम पर भी पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। विवाद बढ़ता गया और समाज के लोग जमा होते गए।

देर रात मामला तब बिगड़ गया और समाज विशेष के लोगों ने नेशनल हाइवे जाम करने का प्रयास किया। इस बीच एएसपी सुखनंदन राठौर सहित आसपास के थाना प्रभारी व पुलिस बल पहुंच गया। एएसपी सुखनंदन राठौर ने भीड़ को समझाइश दी है। इसके बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर भीड़ वहां से हटी। इधर इस मामले में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि पुष्पराज सिंह नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 295-ए-IPC, 67ए-एलसीजी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

You Might Also Like

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

Mohan Rao June 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : एनएसपीसीएल कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे से उड़ा ले गए नगदी व जेवर
Next Article बलौदाबाजार प्रशासन की लोगों से अपील : लोक शांति भंग करने वालों की दें जानकारी, गुप्त रखा जाएगा नाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?