ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, अनुसुइया उइके भेजी गई मणिपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

Big Breaking : कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, अनुसुइया उइके भेजी गई मणिपुर

By Mohan Rao
Published: February 12, 2023
Share
अनुसुइया उइके व बिस्वा भूषण हरिचंदन
SHARE

नईदिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में विश्व भूषण हरिचंदन को नियुक्त किया किया गया है। वहीं अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। हरिचंदन वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी व लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है। भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी। झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। जिन राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं उनमें से 9 राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव होने हैं।

इन राज्यों में बदले गए राज्यपाल
नई नियुक्तियों के तहत  लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसी प्रकार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा को लद्दाख का उप-राज्यपाल, जस्टिस एस अब्दुल नजीर  को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल, एलए गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल, फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल तथा राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जानिए कौन है विश्व भूषण हरिचंदन
84 वर्षीय विश्व भूषण हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। विश्व भूषण ने 1971 में जनसंघ के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, जिसके बाद 1977 में जनता पार्टी बनने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। इसके साथ ही हरिचंदन जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे। 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी काम किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त होने पर विश्व भूषण हरिचंदन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी ने श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।

सीएम कल करेंगे बिलासपुर में तिफरा फलाईओवर ब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण
वापसी पर 14 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य, इन राज्यों में भी है जरूरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर्बल उत्पाद केन्द्र का किया लोकार्पण…. गढ़कलेवा में मुख्यमंत्री का गीत-संगीत के साथ स्वागत
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कर दी पूर्व सरपंच की हत्या, धारदार चाकू गोदकर मारा
Next Article मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?