ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव बाद घर वापसी : बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं 25 विधायक और दो सांसद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चुनाव बाद घर वापसी : बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं 25 विधायक और दो सांसद

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
चुनाव बाद घर वापसी : बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं 25 विधायक और दो सांसद
चुनाव बाद घर वापसी : बंगाल में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, टीएमसी में शामिल हो सकते हैं 25 विधायक और दो सांसद
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। एक लोकोक्ति है, ‘सुबह का भूला शाम को घर आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते’। आजकल यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद दल-बदल की राजनीति ने बंगाल की राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दी है। भाजपा में करीब चार साल बिताने के बाद मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापस आने के बाद दल-बदल की राजनीतिक तेज हो गई है। मुकुल रॉय ने पत्रकारों से कहा कि वह कई लोगों (भाजपा विधायक) के साथ बातचीत कर रहे हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में बड़ी टूट की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार को बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी गर्वनर जगदीप धनखड़ से मिलने पहुंचे तो उनके साथ 77 में से सिर्फ 51 विधायक ही राजभवन पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य भाजपा में बगावत के संकेत देना शुरू कर दिया है।

मुकुल रॉय की वापसी के बाद से ही कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में भाजपा से लोग तृणमूल आएंगे। मुकुल लगातार भाजपा नेताओं और आयोजकों के संपर्क में हैं। साथ ही उन लोगों से भी संपर्क साध रहे हैं, जिन्हें वे चार साल भाजपा में रहते हुए तृणमूल से लाए थे।
सूत्रों ने बताया कि रॉय खुद मानते हैं कि वे भाजपा नेताओं से फोन पर बात कर रहे हैं। 2017 में तृणमूल से भाजपा में जाने वाले मुकुल रॉय अपने बेटे शुभ्रांग्शु के साथ तृणमूल में वापस लौट आए हैं। ममता ने उनकी वापसी पर कहा था कि मुकुल को पार्टी में बड़ा रोल दिया जाएगा।
 
अब भाजपा को जवाब देने का वक्त: शुभ्रांग्शु
बेटे शुभ्रांग्शु ने मुकुल के प्लान को और विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कम से कम 20 से 25 विधायक और दो सांसद तृणमूल में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद किया, अब उसका जवाब देने का वक्त आ गया है।
शुभ्रांग्शु ने मुकुल के भाजपा के दौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता तब दबाव में थे। इस दबाव का असर उनकी सेहत पर देखा जा सकता था। उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया, जबकि वे पहले ऐसा करते रहे थे। उन्होंने एक दिन मुझसे पूछा कि क्या तुम बीजापुर विधानसभा सीट से जीतोगे। उस दिन वो बेहद अपसेट थे।
 
भाजपा की भी नजर अपने नेताओं पर
मुकुल के तृणमूल में जाने के बाद से ही भाजपा की नजर अपने नेताओं और विधायकों पर है। भाजपा की कोशिश है कि वो अपने नेताओं को पार्टी में ही रखे इसलिए ऐसे नेताओं पर नजर रखी जा रही है, जो पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में राजभवन में 25 विधायकों की गैरमौजूदगी को भी भाजपा ने गंभीरता से लिया है। एक भाजपा नेता ने कहा कि कुछ विधायक स्वास्थ्य कारणों से नहीं आए। कुछ पहले से ही व्यस्त थे। लेकिन, कुछ ने पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी।

जिला अस्पताल में कल से आक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की मिलेगी सुविधा…. कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आए मरीज व संदिग्ध मरीजों को हो सकेगा इलाज
आदिवासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा आरक्षण संबंधी पारित विधेयक : CM भूपेश बघेल
ड्रग इंस्पेक्टर्स एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला: न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने कहा बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवा देना कानूनन अपराध
CG में बड़ा हादसा : खड़ी ट्रक में घुस गई तेज रफ्तार कार, बिलासपुर के व्यापारी की मौत… कार के उड़े परखच्चे
सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना: 71 दिन बाद एक्टिव मामले सबसे कम…. बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार 208 नए मामले
Next Article Satya Nadella, a US resident of Indian origin, became the chairman of Microsoft भारतीय मूल के अमेरिका निवासी सत्या नडेला बने माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमैन… पहले थे कंपनी के सीईओ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?