ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत…

By Sonu Sahu
Published: February 12, 2023
Share
SHARE

रायपुर। राज्य शासन की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से कई बेरोजगार युवाओं की जि़ंदगी संवर रही है। इस योजना में राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। दुर्ग जिले के खपरी ग्राम के निवासी कामता प्रसाद साहू जो कोरोना काल में बेरोजगार हो गए थे, वो अब मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर 4 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं।

Contents
  • कला व हुनर बना ब्यूटी पार्लर व मेकअप वर्क को व्यवसाय चुनने का कारण
  • 80 प्रतिशत लोन की राशि समयावधि से पूर्व वापस
  • एचडी व वाटरप्रूफ ब्राइडल मेकअप के लिए जानी जाती है उनकी शॉप

कामता प्रसाद ने जीवन यापन के लिए अपनी रूचि और हुनर को आय का जरिया बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर खोलने का फैसला लिया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 5 लाख रुपए का लोन व 75 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि मिली थी, जिससे उनकी भी जि़ंदगी संवर गई। क्रिएटिव फील्ड में रुचि होने के चलते उनके पास मेकअप संबंधी कार्य का ज्ञान था, इसी ज्ञान का उपयोग कर उन्होंने ब्यूटी पार्लर को अपने व्यवसाय के रूप में चुना। आज ब्यूटी पार्लर से संबंधित सामान्य सेवाएं देने के साथ-साथ वे एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। ब्राइडल मेकअप के लिए तो शादी के सीजन में उनके पास विशेष डिमांड रहती है। उनका कहना है कि मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ शासन लोगों के भविष्य का निर्माण कर रहा है जो कि भावी पीढिय़ों के लिए शासन की मंशा को दर्शाता है।

श्री साहू ने बताया कि वो प्राइवेट स्कूल में विद्यार्थियों को नृत्य की शिक्षा भी देते थे परंतु कोरोना काल में नौकरी नहीं रही। लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना किया तभी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के बारे में उन्हें जानकारी मिली जहां संबंधित अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से अवगत हुए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और उनके रूचि अनुरूप ब्यूटी पार्लर कोर्स में प्रशिक्षण के पश्चात् जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अनुमोदन कर बैंक से उन्हें लोन के साथ-साथ अनुदान सहायता राशि प्रदान की।

कला व हुनर बना ब्यूटी पार्लर व मेकअप वर्क को व्यवसाय चुनने का कारण

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ से भरतनाट्यम में एम ए किया है। भरतनाट्यम को सबसे प्राचीनतम नृत्य में से एक माना जाता है। नृत्य में चेहरे के भावभंगिमा का बड़ा महत्व इसलिए नृत्य कला को प्रस्तुत करने वाली नृत्यांगना चेहरे के श्रृंगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए श्रृंगार कला की ओर उनकी रुचि रही और उन्होंने ब्यूटी पार्लर और मेकअप को अपने व्यवसाय के लिए चुना।

80 प्रतिशत लोन की राशि समयावधि से पूर्व वापस

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने बैंक से 5 लाख रूपए की राशि 5 साल की समयावधि तक लोन के रूप में लिया था। परंतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उनके लिए इतनी फलित साबित हुई कि वो सालाना 4 लाख रुपए से अधिक कमा रहे हैं। 02 वर्ष में ही उन्होंने लोन की 04 लाख रूपए की राशि यानि 80 प्रतिशत बैंक को जमा कर दिया। श्री साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ”काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमी के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है।

एचडी व वाटरप्रूफ ब्राइडल मेकअप के लिए जानी जाती है उनकी शॉप

श्री साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ”काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमी के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है। दुल्हन की खुबसुरती में चार-चांद लगे इसके लिए श्री साहू अपने ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के लिए एच.डी. व वाटरप्रूफ जैसी सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ब्राइडल मेकअप किट में सभी आइटम हाई क्वालिटी प्रोडक्टस हैं। जिससे दुल्हन के चेहरे में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और उनकी सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है। उनका वाटरप्रूफ ब्राइडल मेकअप कस्टमर द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।

माधुरी दीक्षित के ये ब्लाउज डिजाइन हैं बेहद खूबसूरत, आप भी कर सकती हैं ट्राई
Bhilai Breaking : सुपेला में नाबालिग किशोरी की हत्या, जोत जंवारा विसर्जन के दौरान बदमाश में किया चाकू से वार
Gustakhi Maaf: अब तो हद कर दी मंत्रीजी
राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेज, एक-एक पत्थर की हो रही कोडिंग, 200 फीट की गहराई तक मशीनों से होगी खुदाई
उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, अनुसुइया उइके भेजी गई मणिपुर
Next Article Globel Investors Summit: सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे निवेशक, निवेश और रोजगार बनेंगे मिशन 2024 के हथियार Globel Investors Summit: सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे निवेशक, निवेश और रोजगार बनेंगे मिशन 2024 के हथियार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?