भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सोमवार को जुआरियो पर बड़ी कार्रवाई की है। पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले व जुआरियों पर रेड की गई। इस दौरान पुलिस ने 5 जगहों पर रेड कर 50 से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से 55 हजार से ज्यादा की राशि बरामद की गई। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें दुर्ग एसपी के निर्देश पर सटोरियों व जुआ खेलने व खिलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में पहली बार सामूहिक रेड की गई। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने ५ जगहों पर एक साथ पहली बार रेड की। इस दौरान उतई टेम्पो स्टैंड, बोरसी मार्केट, कसारिदीह चौक, रायपुर नाका, हनौदा में रेड कर ५० से ज़्यादा जुआ खेलने व खिलाने वाले पकड़े गये । इनके पास से ५५६०० रुपये बरामद किया गया है।




