ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय निकायों में चल रहा आंदोलन समाप्त, डिप्टी सीएम साव के सामने संघ पदाधिकारियों ने निःशर्त खत्म किया आंदोलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नगरीय निकायों में चल रहा आंदोलन समाप्त, डिप्टी सीएम साव के सामने संघ पदाधिकारियों ने निःशर्त खत्म किया आंदोलन

By Mohan Rao
Published: December 19, 2024
Share
निकायों में चल रहा आंदोलन खत्म
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 184 नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित अधिकारी कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व कमाण्डों अपने विभिन्न मांगों को लेकर विगत कई दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल डिप्टी सीएम अरूण साव से मिलकर निःशर्त समाप्त कर दी।

बता दें राज्य में उक्त हड़ताल नवयुक्त छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ एवं छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी, महिला / पुरूष महासंघ के बैनर तले आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित अधिकारी कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व कमाण्डों विगत 11 दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे नगरीय निकायों में पेयजल आपूर्ति, विद्युत, सफाई एवं अन्य मूलभूत सेवाएं प्रभावित हो रही थी।

नवयुक्त छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ एवं छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी, महिला/पुरूष महासंघ के प्रतिनिधियों ने 18 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री अरूण साव से अपनी मांगों को लेकर सौजन्य भेंट कर अपनी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निर्णय करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम साव ने कहा कि समस्याएं मनुष्य के निजी एवं सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, किन्तु किसी भी विषय एवं समस्याओं को रखने के लिए केवल हड़ताल या आंदोलन करना ही उचित माध्यम नहीं है और अपनी समस्याओं को रखने के अन्य विकल्प भी हो सकते है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं आपकी मांगों के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा करूंगा। हमारी सरकार अपने कर्मचारियों के हितों के लिए अत्यंत सजग एवं गंभीर है। संघ के प्रतिनिधियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आपका दायित्व बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं आपके द्वारा प्रतिदिन चौबीसों घंटे नगरीय निकायों के मूलभूत सेवाओं से संबंधित कार्य करते है, शहरी जनता आपकी सेवाओं के ऊपर पूर्णतः निर्भर है। अतः आपकी महत्वपूर्ण जवाबदारियों को देखते हुए आपके हड़ताल पर चले जाने से शहर की महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित होती है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया कि आपकी सभी मांगों पर हमारी सरकार संवेदनशील है, इस पर विभाग गंभीरतापूर्वक विचार करेगा और हम प्रयास करेंगे की आपकी मांगों पर उचित कार्यवाही किया जावे। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उप मुख्यमंत्री से प्राप्त आश्वासन उपरांत अपने मांग को लेकर विगत कई दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल निःशर्त समाप्त करने की घोषणा की गई एवं तत्काल काम पर लौटने का निर्णय लिया गया, संघ द्वारा उप मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की गई।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव से चर्चा के दौरान नवयुक्त छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चन्द्राकर एवं संरक्षक संजय शर्मा एवं छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी, महिला/पुरूष महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला मैथ्यू, प्रदेश सचिव सुनीता देवांगन उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू… प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ
आधी रात बेजुबानों को बचाने गए युवक पर ट्रक चालक ने चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, लोगों ने किया जमकर हंंगामा
पाकिस्तान ने गुजरात और राजस्थान को बनाया भारत में आतंकवादी भेजने का नया रास्ता, कश्मीर में सिर्फ एक घुसपैठ
राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित… सीएम ने कहा नि:शुल्क देंगे 10 एकड़ भूमि
छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के पेडिंग मामलों पर बड़ा अपड़ेट, सरकार ने नियुक्तियों पर लगाई मुहर
Next Article चैंपियन्स ट्राफी में भारत पाक के मैच न्यूट्रल वैन्यू पर होंगे, आईसीसी की मीटिंग में निर्णय, 2024-27 तक रहेगा लागू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?