ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने फहराया परचम, दुर्ग जिले के पाटन को देश में मिला दूसरा स्थान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiNews

Big Breaking: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने फहराया परचम, दुर्ग जिले के पाटन को देश में मिला दूसरा स्थान

By @dmin
Published: October 1, 2022
Share
Big Breaking: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने फहराया परचम, दुर्ग जिले के पाटन को देश में मिला दूसरा स्थान
Big Breaking: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने फहराया परचम, दुर्ग जिले के पाटन को देश में मिला दूसरा स्थान
SHARE

नईदिल्ली/रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में छत्तीसगढ़ में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में शनिवार को इसके परिणाम जारी किए गए। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ पर पुरस्कारों की बारिश हुई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के मामले में देश के 27 राज्यों को पछाड़ते हुए छत्तीसगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस कैटेगरी में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर रहा, हालांकि रैंकिंग में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को बराबर 11-11 अंक मिले। छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग के पाटन को ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान मिला है।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ अमृत महोत्सव में नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के हाथों अवॉर्ड लिया। इस मौके पर सूडा सीईओ एवं मिशन डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे भी मौजूद थे। राज्य द्वारा स्टेडियम में लगाई गई प्रदर्शनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखा।

एक लाख से अधिक आबादी वालों में अंबिकापुर शहर प्रदेश में पहले नंबर और देश में चौथा सबसे साफ शहर रहा। राजधानी वर्ग में रायपुर 5वें नंबर पर रहा, जबकि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 11वें नंबर पर रहा। कोरबा राज्य में दूसरे नंबर पर रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए नागरिकों को बधाई दी। साथ ही कहा कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के इतने शहर पुरस्कृत हुए हैं। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव आर एक्का, सूडा के एडिशन सीईओ आशीष टिकरिया मौजूद रहे।

सर्वेक्षण 2022 का सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए स्वच्छता दीदी को चिन्हित कर दिल्ली भेजा गया। पुरस्कृत जिलों में पाटन से लता मंडलेश, अंबिकापुर से शशिकला सिन्हा, भिलाई चरोदा से सुनीति वर्मा, चिरमिरी से अनामिका विश्वकर्मा, अकलतरा से गौरी बाई खांडे, बलौदा बाजार से सुभाषिनी शेंद्रे, बलरामपुर से कलमनी देवी, कवर्धा से निशा खान, जशपुर नगर से राखी सिंह, विश्रामपुर से भारती गुप्ति और खोंगापानी से सुधा मिश्रा शामिल है। इस प्रकार की पहल किसी भी राज्य ने नहीं की।

इंदौर लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरा
इंदौर लगातार छठी बार देश का सबसे साफ शहर बना है। इसके बाद गुजरात का सूरत और महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। बड़े शहरों में इंदौर और सूरत शीर्ष पर बरकरार हैं वहीं तीसरे स्थान पर नवी मुंबई रहा। सौ शहरी स्थानीय निकायों से कम वाले राज्यों में त्रिपुरा शीर्ष पर है।

Bhilai Breaking : नेहरू नगर चौक पर देर रात बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
प्रधानमंत्री आवास के लिए भिलाई निगम में निकाली गई लॉटरी, 229 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित 90 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
प्रदेश का पहला सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल जहां बनेगी एयरकंडिशन ई-लायब्रेरी और कम्प्यूटर लैब…. मेयर की पहल से स्कूल में बढ़ेगी सुविधा… जल्द होगा टेंडर जारी
Bhilai Breaking: स्मृति नगर चौकी प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, आधी रात अस्पताल में तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए कांग्रेस का कौन सा नेता लेगा उनकी जगह राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए कांग्रेस का कौन सा नेता लेगा उनकी जगह
Next Article रायपुर में साध्वी का कारनामा : भभूत की जगह नींद की गोलियां खिलाकर की ठगी… आरोपियों को महाराष्ट्र से पकड़कर लाई पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?