ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में साध्वी का कारनामा : भभूत की जगह नींद की गोलियां खिलाकर की ठगी… आरोपियों को महाराष्ट्र से पकड़कर लाई पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में साध्वी का कारनामा : भभूत की जगह नींद की गोलियां खिलाकर की ठगी… आरोपियों को महाराष्ट्र से पकड़कर लाई पुलिस

By Mohan Rao
Published: October 2, 2022
Share
SHARE

रायपुर। घर पर बुरी आत्माओं का साया और मौत का डर दिखाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर का एक परिवार इसी प्रकार की ठगी का शिकार हुआ। शातिरों में एक महिला साध्वी मास्टर माइंड है जिसने मौत का डर दिखाकर पूजापाठ कराया और भभूत की जगह नींद की गोलियां खिलाकर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम लेकर भाग गए। लगभग तीन महीने की मेहतन के बाद रायपुर पुलिस ने अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला पुरानी बस्ती निवासी रेखा साहू के परिवार से जुड़ा है। फरवरी में रेखा साहू अपने परिवार के साथ उज्जैन गई थी। यहां पर उसकी मुलाकात महाराष्ट्र जलगांव निवासी सुषमा प्रभाकर से हुई। सुषमा प्रभाकर ने रेखा साहू को बताया कि वह साध्वी है और पूजा पाठ करती है। सुषमा प्रभाकर ने रेखा साहू का हाथ देखा और जल्द ही उसके परिवार में किसी की मौत होने का दावा किया। रेखा साहू डर गई और उसने इसका हल पूछा तो सुषमा प्रभाकर ने गृह शांति पूजा से इस समस्या को दूर करने की बात कही।

रेखा साहू सुषमा प्रभाकर के झांसे में आ गई। इसके बाद सुषमा प्रभाकर अपने साथी गुजरात निवासी अशोक नाथूलाल के साथ रायपुर पहुंची। पहली बार वह मार्च में रायपुर पहुंची और रेखा साहू के घर पूजा की। इसके बाद अप्रेल में भी आई और फिर आखिरी बार जून में पहुंची। जून में जब वह पूजा करने आई तो उसने इसे अंतिम पूजा बताया और फिर पूरे परिवार प्रसाद के नाम पर भभूत दिया जो वास्तव में नींद की गोलियों का पाउडर था। इसे खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। इसका फायदा उठाकर इन लोगों ने घर से सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम लेकर भाग गए। रेखा साहू के घर से ठक लगभग 76 लाख रुपए का माल चुरा कर भाग गए।

रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया महिला की शिकायत के बाद ठगों की तलाश के लिए टीम बनाई गई और सुषमा प्रभाकर व उसके साथी अशोक नाथूलाल महाराष्ट्र व गुजरात से गिरफ्तार किया गया। दोनों इस तरह से कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। वे घूमघूम कर अपना शिकार तलाशते थे। पहले घर पहुंचकर पूरा जायजा लेते और दो तीन बार पूजा के बाद अपना कारनामा कर फरार हो जाते। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
किसान खुशहाल होंगे तो प्रदेश खुशहाल होगा: डहरिया
बदली जाएंगी आंगनबाड़ियों में वितरित साडियां, कम लंबाई की शिकायत के बाद एक्शन में विभाग
‘आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बच्चों को किया पौधों का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने फहराया परचम, दुर्ग जिले के पाटन को देश में मिला दूसरा स्थान Big Breaking: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने फहराया परचम, दुर्ग जिले के पाटन को देश में मिला दूसरा स्थान
Next Article Big achievement : ट्रेनिंग के लिए इसरो पहुंची छत्तीसगढ़ की बेटी, सीएम बघेल ने दी बधाई

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?