ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बदल रही है भिलाई की तस्वीर : चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित हो रहे हैं विकास के हो रहे कई काम
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

बदल रही है भिलाई की तस्वीर : चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित हो रहे हैं विकास के हो रहे कई काम

By Mohan Rao Published April 4, 2023
Share
सुपेला स्थित 7 अजूबे
SHARE

भिलाई। भिलाई शहर अब तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। कई ऐसे काम है जो धरातल पर नजर आने लगे हैं और कुछ कार्यों पर तेज गति से काम किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के लगातार प्रयासों से भिलाई की तस्वीर बदलते जा रही है। भिलाई पहले से बेहतर सुविधाओं के साथ नजर आ रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक के फ्लाईओवर के नीचे वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा रहा है इस पर काम शुरू हो चुका है। इसी तरह सूर्या अपार्टमेंट के पास तथा निगम कार्यालय आदि के पास भी वर्टिकल गार्डन तैयार किए जाने की प्लानिंग है। आने वाले राहगीरों को इसकी सुंदरता अलग से ही प्रतीत होगी तथा यह सुखद अनुभूति देगा।

सड़के हो रही है दुरुस्त
नेशनल हाईवे से अंदरूनी क्षेत्रों की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का काम प्रारंभ हो चुका है कई स्थानों पर यह कार्य पूर्ण भी हो गया है। काम पूरा होने से राहगीरों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा हिचकोले खाते हुए गड्ढों से निजात मिलेगा। प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम में सड़क का काम पूरा हो चुका है, नेहरू नगर में लगभग काम पूर्णता की ओर है। सुभाष चौक से जलेबी चौक में भी डामरीकरण का काम होना है। नंदनी रोड में भी डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हुडको सहित अन्य क्षेत्रों में भी सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

हरियाली लाने पौधारोपण पर फोकस
शहर में हरियाली लाने के लिए इस बार मार्केट एसोसिएशन तथा रहवासी संघ आदि के साथ सफलतापूर्वक चर्चा की गई है। निगम द्वारा सभी डिवाइडरो में पौधरोपण का काम प्रारंभ कर दिया गया है। वही निगम के मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में भी पौधे रोपित किए गए हैं। हरियाली का दायरा बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा मार्केट क्षेत्रों को भी टारगेट किया जाएगा।

सुपेला के सात अजूबा का सौंदर्यीकरण
शहर के हृदय स्थल सुपेला चौक के पास सात अजूबों के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण पर है। आकर्षक लाइटिंग के साथ रात्रि में यहां का दृश्य मनमोहक नजर आ रहा है। घड़ी चौक का भी अलग नजारा देखने को मिल रहा है। सौंदर्यीकरण होने के बाद इसकी छटा देखते ही बन रही है। वही देश-विदेश के सात अजूबे को सुपेला चौक के पास देखा जा सकता है।

फ्लाईओवर के निर्माण से ट्रैफिक से मिलेगा निजात
भिलाई के कई स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, फ्लाईओवर के निर्माण हो जाने से लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगा। वही फ्लाईओवर के नीचे आकर्षक लैंडस्कैपिंग की जा रही है और पार्किंग स्थल भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आने वाले समय में फ्लाईओवर की सुविधा लोगों को मिलने वाली है। नेशनल हाईवे से अन्य शहरों की ओर रुख करने वालों को समय की भी बचत होगी।

भिलाई से दुर्ग जाने वाले रास्ते पर दिखेगा अलग नजारा
गुरुद्वारा चौक से लेकर भिलाई से दुर्ग जाने वाली सड़कों के किनारे अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। इस पर भी काम अंतिम चरण की ओर है। सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा दुरुस्त किया जा चुका है। वही आकर्षक कलाकृतियां दीवारों पर उकेरी जा रही है। प्रकाश व्यवस्था सहित मनमोहक पौधे से यह सड़क लैस होगा। इस पर तेज गति से काम किया जा रहा है।

भिलाई में बनेगा तारामंडल
भिलाई के नेहरू नगर क्षेत्र में तारामंडल बनने वाला है, यह तारामंडल अपने आप में आकर्षण का केंद्र बनेगा। परिवार सहित बच्चे, युवा, बूढ़े, महिलाएं सभी यहां पर खगोलीय गतिविधियों का आनंद ले पाएंगे तथा अंतरिक्ष गतिविधियों की जानकारी हासिल कर पाएंगे। जिले का यह पहला तारामंडल भिलाई में होगा। इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शीघ्र ही यह तारामंडल भिलाई में बनकर तैयार हो जाएगा।

सिविक सेंटर के अर्जुन रथ परिसर का कायाकल्प
शहर के व्यस्ततम इलाके सिविक सेंटर में अर्जुन रथ परिसर का कायाकल्प हो रहा है। रात में आकर्षक लाइटिंग के साथ यह जगमगाने लगा है। भव्य गेट, आकर्षक लैंडस्कैपिंग, चलने के लिए पाथवे के निर्माण तथा अर्जुन रथ को सवारने का काम किया जा रहा है। इसका कार्य भी लगभग अंतिम चरण की ओर है। कार्य पूर्ण होने पर यह अपने भव्य स्वरूप में नजर आएगा। इसी तरह अनेकों स्थानों पर शहर विकास के लिए काम किए जा रहे है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

Mohan Rao April 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीसीसीएफ पहुंचे बलौदा बाजार फॉरेस्ट रेंज, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र
Next Article छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष का बदलना तय : बस्तर सांसद दीपक बैज हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सुप्रीमो

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?