ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीसीसीएफ पहुंचे बलौदा बाजार फॉरेस्ट रेंज, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पीसीसीएफ पहुंचे बलौदा बाजार फॉरेस्ट रेंज, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र

By Mohan Rao
Published: April 4, 2023
Share
SHARE

रायपुर। वन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नजदीक कुकुरदी बायपास में शहर के लिए बनाये जा रहे सबसे बड़े उद्यान कृष्णकुंज विस्तार कार्य अंतिम चरण में हैं। इस पार्क में बड़ो के लिए जहां ओपन जिम होगा तो वही बच्चों के लिए झूला एवं बटर फ्लाई पार्क विकसित किए जा रहे है। आगामी 15-20 दिनों में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला द्वारा आज बलौदाबाजार में वन विभाग के कार्यों के निरीक्षण किया गया। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा उद्यान विकसित किया गया है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किए गए है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बलौदाबाजार के कृष्णकुंज को जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग करते हुए उनका विस्तार किया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थलो का आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग के विभिन्न कार्यों का विस्तार से जायजा लिया। जिसके तहत उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के अंतर्गत रामपुर में कैम्पा मद से तैयार घास भूमि, नरवा विकास कार्यक्रम के तहत चैकडेम एवं अन्य सरंचना, पकरीद से कंटारा मार्ग में बनाएं गए रपटा निर्माण, देवपुर रेंज में एएनआर सर्वे कार्य का जायजा लेते हुए कोठारी रेंज में हाथी मित्र दलों से मुलाकात, देव हिल्स में रेस्ट हाउस को संचालित करनें वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात भी की।

उन्होंने इसके अलावा अचानकपुर से चनहट डब्लूबीएम मार्ग, नवागांव स्थित वन धन केंद्र, ग्राम सिनोधा स्थित नदी तट वृक्षारोपण, डोटोपार में मुख्यमंत्री वृक्ष संम्पदा योजना एवं बलौदाबाजार नगर में फेस 2 के तहत तैयार किए जा रहें कृष्ण कुंज पहुँचकर कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर नदी तट वृक्षारोपण को और बढ़ावा देने कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर सतत निरीक्षण करने तथा वन्यजीव की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर जेआर नायक भी उपस्थित रहे।

इस दौरान डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों की पहली पसंद देव हिल्स रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को संचालित करने वाली वन समिति अभी 12 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में है, जो राज्य के लिए एक रोल मॉडल है। इसके साथ ही जिले में पहली बार समर्थन मूल्य पर सूखे पलाश की फूलों की खरीदी की गई है। इसके तहत समिति द्वारा 50 क्विंटल की खरीदी की गयी है। डीएफओ ने यह भी बताया कि नवागांव में जिले के पहला वन धन केंद्र खोला गया है। इस मौके पर कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी उपस्थित रहे।

सरकार ने मांगी मंदिरों की जानकारी, घर में मंदिर तो भरना पड़ सकता है चार फीसदी टैक्स
Breaking News : नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर!
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में कार्रवाई , 7 वाहन जब्त, मालिकों पर प्रकरण दर्ज
स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिली पर्यटन विकास की बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग जन्मोत्सव समिति की भव्य शोभायात्रा… महाभोग का होगा वितरण
Next Article बदल रही है भिलाई की तस्वीर : चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित हो रहे हैं विकास के हो रहे कई काम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?