ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष का बदलना तय : बस्तर सांसद दीपक बैज हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सुप्रीमो
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष का बदलना तय : बस्तर सांसद दीपक बैज हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सुप्रीमो

By Mohan Rao Published April 4, 2023
Share
सांसद दीपक बैज
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बदलना लगभग तय हो गया है। विधानसभा चुनाव के पहले एआईसीसी ने बदलाव का संकेत दे दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत सभी दिल्ली में हैं और ताजा जानकारी यह सामने आई है कि बस्तर के सांसद दीपक बैज को दिल्ली बुलाया गया है। इसका सीधा मतलब यही निकाला जा रहा है कि दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में चल रही राजनीतिक उठापटक भी इसी ओर इशारा कर रही है। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के बदलाव की चर्चा इसलिए तेज हो गई क्योंकि मोहन मरकाम का कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हो गया था। मोहन मरकाम के स्थान पर नए चेहरे की तलाश काफी दिनों से हो रही थी। मंगलवार को प्रदेश के दिग्गज नेताओं का जमावाड़ा होने के साथ ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद इस पर लगभग मुहर लग गई है। किसी भी समय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है। इनमें सबसे बड़े दावेदार के रूप में बस्तर के सांसद दीपक बैज व छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का नाम है।

सीएम बघेल ने कही थी बदलाव की बात
कुछ दिन पहले जब सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर लौटे थे तब उन्होंने  संगठन में बदलाव की बात कही थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष बदला जा सकता है। पिछले कुछ समय से संगठन व मौजूदा प्रदेश अघ्यक्ष मोहन मरकाम के बीच तालमेल की कमी की बातें भी सामने आ रही हैं। वहीं विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मोहन मरकाम ने डीएम फंड का मामला उठाकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बता दें मोहन मरकाम 28 जून 2019 को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए थे।

दीपक बैज मजबूत दावेदार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज मजबूत दावेदार हैं। भाजपा की लहर में 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली थी जिसमें से एक बस्तर की थी। दीपक बैज को कुशल नेतृत्वकर्ता माना जाता है। वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आलाकमान बस्तर का प्रतिनिधित्च चाहता है और दीपक बैज आदिवासी चेहरा भी हैं इसके कारण उनकी दावेदारी मजबूत है। इसके अलावा मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। 2019 में जब भूपेश बघेल की जगह नए प्रदेश अघ्यक्ष के चयन की बात सामने आई थी तब भी उनका नाम सामने आया था। वहीं अमरजीत भगत सीएम भूपेश बघेल के चहेते मंत्रियों में से एक माने जाते हैं। चुंकि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रिय स्तर पर एक बड़े नेता हो गए हैं इसलिए आलाकमान भी उनकी बात को टाल नहीं सकता।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

Mohan Rao April 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बदल रही है भिलाई की तस्वीर : चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित हो रहे हैं विकास के हो रहे कई काम
Next Article Breaking News : मां निकली 6 माह के मासूम की कातिल, सीसी टीवी कैमरे से निकली सच्चाई… देखें Video

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?