ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : साई मंदिर में लाखों की चोरी, नकाबपोश बदमाशों ने की सेंदमारी, गार्ड को बांधकर पीटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : साई मंदिर में लाखों की चोरी, नकाबपोश बदमाशों ने की सेंदमारी, गार्ड को बांधकर पीटा

By Mohan Rao
Published: February 26, 2026
Share
साई मंदिर में चोरी
SHARE

भिलाई। सेक्टर-6 साई मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात को नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुसे और पहले गार्ड को बांधा और उसकी पिटाई करने के बाद मंदिर में चोरी की। नकाबपोश बदमाश साई बाबा की प्रतिमा में चढ़े चांदी के आभूषण व अन्य सामान ले उड़े। गुरुवार सुबह मंदिर खुलने के बाद चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल व भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा पूरी टीम के साथ पहुंचे। फिलहाल जांच की जा रही है।

बता दें सेक्टर -6 का साई मंदिर चढ़ावे के नजरिए से शहर का का प्रमुख मंदिर है और यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। दान पेटी में भी प्रतिदिन हजारों का चढ़ावा चढ़ता है। साई की प्रतिमा को चांदी के जेवरों से सजाया गया है। बुधवार आधी रात के बाद ढाई से तीन बजे के बीच साई मंदिर में चोरी हुई। सीसी टीवी फुटेज में पुलिस ने नकाबपोश बदमाशों को प्रवेश करते देखा। बदमाशों ने गार्ड को बांधा और उसकी पिटाई की।

बदमाशों ने चोरी से पहले सीसी टीवी कैमरों को ढ़कने का प्रयास किया। इसके लिए घोड़ी का सहारा लिया। इसके बाद साई की प्रतिमा पर लगे जेवर व अन्य सामान सहित नगदी भी ले गए। पुलिस की पूछताछ में मंदिर समिति के लोग यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि क्या क्या चोरी हुआ है। यहां तक की मंदिर का पुजारी भी यह नहीं बता पा रहा है कि प्रतिमा पर कौन कौन से जेवर चढ़े हुए थे। इससे समिति के लोगों की संलिप्तता की चर्चा भी हो रही है।

भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बुधवार आधी रात के बाद लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच बदमाश घुसे। यहां एक गार्ड है जिसे बांधकर मारपीट भी गई है। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से प्रतिमा पर लगे चांदी के जेवर व छत्र लेकर गए है। चोरी के सामान की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। चोर अभी अज्ञात है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी की जा रही है।

कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
सेक्टर 9 क्षेत्र में जगह-जगह होगा पाथवे का निर्माण, लगेंगे पेवर ब्लॉक…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भूमिपूजन कर दी सौगात
”सेल“ ने अपने स्थापना दिवस को “सेव द गर्ल चाइल्ड” की थीम से जोड़ा
देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल….. पिछले 24 घंटे में 97570 नए मामले
पीएम मोदी बोले- यह 100 साल के विश्वास का बजट, जनता के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुनर्वास नीति से बदली तस्वीर : 70 आत्मसमर्पित युवाओं को स्मार्टफोन, 31 को मिले मेसन किट
Next Article बीजापुर में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, हथियार भी बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?