भिलाई। शहर में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। दिन दहाड़े बीच सड़क पर छेड़छाड़ से लेकर मारपीट तक की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में भिलाई खूबचंद बघेल कॉलेज से लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। छात्रा कॉलेज छूटने के बाद अपने घर जा रही थी इस दौरान दो बदमाशों ने रास्ता रोककर उस पर लोहे के जैक रॉड से वार कर दिया ओर फरार हो गए। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को शिवपुरी जामुल निवासी भारती साहू पिता सुरेश साहू (22) खूबचंद बघेल शासकीय कॉलेज में अध्ययनरत है। मंगलवार दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकली थी। अखरोडी शिवपुरी रोड के पास करण देवांगन अपने साथी राहुल सिंह के साथ पहुंचा। उसने भारती साहू को रोककर उस पर लोहे की जैक रोड प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले से भारती साहू घायल हो गई है और उसे सनशाइन हॉस्पिटल भिलाई 3 में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुरानी भिलाई धारा 307 के तहत अपराध कर विवेचना में लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी करण देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में दूसरा आरोपी राहुल सिंह फरार है।




