ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई तीन के रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण, चंगुल से छूटकर पहुंचा थाने… केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई तीन के रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण, चंगुल से छूटकर पहुंचा थाने… केस दर्ज

By Mohan Rao
Published: June 15, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में रियल स्टेट कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार तड़के 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अपहरण की यह वारदात कथित तौर पर एसपी से किसी शिकायत को लेकर हुई है। अपहरण के बाद रियल स्टेट कारोबारी युवक किसी तरह अपहरण कर्ताओं के चंगुल से खुद को छुड़ाने में सफल रहा और उसके बाद अपने साथी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने गौतम सोना नामक शख्स के साथ अन्य तीन से चार युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 138, 296, 351 ( 2 ) , 3 ( 5 ) और 115 ( 2) के तहत अपराध कायम मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अपहरण की यह वारदात 14 जून की सुबह 4 बजे के आसपास चरोदा हाइट्स आवासीय परिसर के पास हुई। इस आवासीय परिसर के ठीक सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगे चाय ठेले पर प्रार्थी रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता अपने एक दोस्त अंशुल तिवारी के साथ चाय पी रहा था। तभी काले रंग की थार कार सीजी 07 सीएम 8400 में गौतम सोना नामक शख्स वहां पर पहुंचा। गौतम सोना के साथ तीन से चार युवक भी थे। कार से उतरकर गौतम अपने साथियों के साथ करण गुप्ता के पास आया और कहने लगा कि मेरे खिलाफ एसपी शिकायत करते हो। इसके बाद गाली गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ करण गुप्ता को अपनी गाड़ी में बिठाकर फोरलेन सड़क से होकर रायपुर की ओर निकल पड़े।

कार में कारोबारी से मारपीट भी की
अपनी शिकायत में कारोबारी करण गुप्ता ने बताया कि गाड़ी में बिठाकर गौतम सोना और उसके साथी अश्लील गालियां देने के साथ ही मुक्के से मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान उसने गियर में लात मारी तो गाड़ी रुक गई। गाड़ी के रुकने पर वह बाहर निकला तो उसका दोस्त अंशुल तिवारी जो उनका पीछा कर रहा था, सामने दिखा। वह अंशुल तिवारी के साथ दुपहिया वाहन में बैठा औश सीधे भिलाई-3 थाना पहुंचा। थाने में पुलिस ने करण गुप्ता की रिपोर्ट पर गौतम सोना सहित अन्य तीन से चार युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

एसपी से शिकायत के बाद कारोबारी का किया अपहरण
चरोदा निवासी गौतम सोना को शक था कि उसके खिलाफ एसपी से कथित तौर पर शिकायत की गई है।  कम समय में तरक्की करने से कुछ लोगों को लगता है कि उसने यह तरक्की गलत रास्ते पर चलकर हासिल की है। इसलिए गौतम सोना के खिलाफ कुछ शिकायतें भी हुई है। गौतम सोना ने इसी शक में करण गुप्ता का अपहरण किया है। यही नहीं गौतम सोना के खिलाफ एक शिकायत एसपी के पास पहुंची है जिसमें जिक्र है कि गौतम सोना 3 वर्ष पूर्व निजी वाहन मालिकों के यहां ड्राइवर का काम करता था। जिससे उसे प्रतिमाह 8 हजार से 10 हजार की इनकम होती थी। दो साल में ऐसा क्या हुआ कि वह अमीर बन गया। इसकी जांच करने की मांग शिकायत में की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के आंदोलन पर उठाए सवाल, कहा 15 साल तक किसानों से किया छल… आंदोलन की बजाय किसानों का हिसाब दे भाजपा
बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Video: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर SP ने ली बुजुर्गों के साथ सुबह-सुबह चाय की चुस्की, दिए हेल्थ टिप्स
सरकार का फैसला, भारत में सड़क परियोजनाओं में शामिल नहीं हो पाएंगी चीनी कंपनियां
पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: ये मजदूरों को जानवर समझने वाले
Next Article shreekanchanpath 242 # 15 June 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?