ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार का फैसला, भारत में सड़क परियोजनाओं में शामिल नहीं हो पाएंगी चीनी कंपनियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सरकार का फैसला, भारत में सड़क परियोजनाओं में शामिल नहीं हो पाएंगी चीनी कंपनियां

By @dmin
Published: July 1, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच अब नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने चीन के खिलाफ आर्थिक स्तर पर कई कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चीन की 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी बड़ा ऐलान किया।
गडकरी ने कहा कि भारत में अब चीनी कंपनियों को राजमार्ग परियोजनाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी औरअगर कोई चाइनीज कंपनी जॉइंट वेंचर के रास्ते भी राजमार्ग परियोजनाओं में एंट्री की कोशिश करेगी तो उसे भी रोक दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई सेक्टर) में भी चाइनीज निवेशकों पर रोक लगाई जाए।

India will not allow Chinese companies to participate in highway projects, including those through joint ventures: Union Minister Nitin Gadkari

— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2020

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री ने कहा कि जल्द ही चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने और भारतीय कंपनियों को राजमार्ग परियोजनाओं में भागीदारी के लिए उनकी पात्रता मानदंड का विस्तार करने के लिए नियमों में ढील देने की नीति बनाई जाएगी। वर्तमान में कुछ परियोजनाएँ जो बहुत पहले शुरू की गई थीं उनमें कुछ चीनी साझेदार शामिल थे। इस बारे में पूछे जाने पर, मंत्री ने कहा कि नया निर्णय वर्तमान और भविष्य की निविदाओं में लागू किया जाएगा।
गडकरी ने कहा कि प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, परामर्श और अन्य कार्यों के उन्नयन के लिए, हम एमएसएमई में विदेशी निवेश और संयुक्त उद्यमों को प्रोत्साहित करेंगे, लेकिन चीन मामले में हम उनको तवज्जो नहीं देंगे।
भारतीय बंदरगाहों पर चीन की खेपों को रोकने पर, मंत्री ने कहा कि भारतीय बंदरगाहों पर ‘माल की कोई मनमानी रोक नहीं है और सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एमएसएमई और व्यवसायों की मदद के लिए कई तरह की पहल और सुधार शुरू कर रही है।
मंत्री ने कहा, यह एक अच्छा कदम है। चीन से आयात को हतोत्साहित किया जाएगा और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि वह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सबसे मजबूत समर्थकों में से हैं।

Bhilai Breaking : खड़ी डंपर की केबिन में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिविल जज बनने के लिए तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस जरूरी
फ्रांस में दोबारा लगा लॉकडाउन, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया एलान
अम्बिकापुर से 850 श्रद्धालुओं साथ निकली भारत गौरव ट्रेन… काशी-अयोध्या धाम के दर्शन करेंगे तीर्थर् यात्री
गुस्ताखी माफ़: भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा सबकुछ बदल गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा
Next Article श्रीकंचनपथ 255 # 01 July 2020

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?