ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल

By @dmin
Published: May 25, 2022
Share
पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
SHARE

वनधन योजना के माध्यम से महिलाएं हुईं आर्थिक रूप से सशक्त
बस्तर। नानगुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर श्रीमती सुमनी बघेल ने बताया कि उनके समूह के द्वारा वर्तमान समय में वन धन योजना के तहत लघु वनोपजों का संग्रहण कार्य किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत हर्रा, बहेरा, गिलोय, महुआ, इमली आदि का संग्रहण किया जा रहा है । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आज से 2 साल पूर्व हमारे पास कोई काम नहीं था लेकिन आज इस योजना से जुड़ कर हम लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं । पहले हमने कभी इतनी राशि देखी नहीं थी और आज हमारा समूह 12 लाख से 15 लाख रुपए तक की खरीदी कर पाने में सक्षम है । पहले व्यापारी लघु वनोपजों को ग्रामीणों से कम दामों में खरीदकर मोटा मुनाफा कमाया करते थे, परंतु जब से आप ने समर्थन मूल्य की दर निर्धारित की है गांव वालों को उचित मूल्य की जानकारी हुई और अब वे निर्धारित मूल्य में हमारे पास वनोपज विक्रय कर आर्थिक लाभ उठा रहे हैं ।

श्रीमती सुमनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले व्यापारी गांव वालों से इमली 25 रुपये की दर से खरीदते थे,अब वे लोग 33 रुपये किलो की दर से इमली हमें इस बेचकर आर्थिक लाभ कमाने लगे हैं । आपकी इस योजना से जुड़कर हम सभी आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं । पहले हम महिलाएं दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने पतियों पर निर्भर हुआ करती थी । मेरे पति सब्जी की खरीदी के लिए सिर्फ 500 रुपये देते थे, पर वह राशि सब्जी की खरीदी के लिये अपर्याप्त थी । आज हम सभी महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुई और 500 की जगह 700 रुपये तक की खरीदी कर पाने में समर्थ हुईं । उन्होंने आगे बताया कि आर्थिक रूप से सशक्त होने के कारण आज हमारा आत्मविश्वास भी इतना प्रबल हुआ है, जिससे वे अपनी बात आपके समक्ष बिना किसी संकोच के रख पा रही हैं । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ताली बजाकर सुमनी के कार्यों की सराहना की साथ ही उन्हें बधाई एवँ शुभकामनाएं भी दी ।

चर्चा के दौरान श्रीमती सुमनी ने बताया कि हमारे समूह में 10 महिलाएं कार्य करती हैं और जब खेती किसानी के कार्यों से सभी महिलाएं मुक्त होती हैं, तब 2 से 3 महीने कार्य कर हम इस योजना से लाभ कमाते हैं । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 2 साल पहले तेंदूपत्ता का मूल्य 250 रुपए हुआ करता था पर अब इसका मूल्य 400 रुपये है, जिससे हमें 150 रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त होने लगी है । उन्होंने मुख्यमंत्री को इस वन धन योजना संचालित करने के लिए अपने समूह की महिलाओं गांव की महिलाओं और प्रदेश की महिलाओं की ओर से धन्यवाद किया ।

मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर श्रीमती सोनी ने बताया कि उनके घर में उनके पति उनकी सास और दो बच्चे हैं बच्चों की पढ़ाई वह निजी इंग्लिश मध्यम स्कूल में कराती थी परंतु कोरोनावायरस के समय लगे लॉकडाउन से अब वह अपने बच्चों को गांव के ही शासकीय स्कूल में पढ़ा रही हैं ग्रामीणों से ?35 की दर पर समर्थन मूल्य पर महुआ खरीदी की जाती है उन्होंने बताया पहले दैनिक जरूरतों के लिए उन्हें अपने पतियों पर निर्भर रहना पड़ता था आज भी अपने पैरों पर खड़े हो पाए हैं बाजार से सामान खरीदने के लिए भी मैंने 500 ही दिए जाते थे पर अब वह 700 तक खर्च कर वस्तुओं की खरीदी करती हैं उनके समूह में 10 महिला सदस्य हैं

हर घर तिरंगा अभियान के लिए कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिवार को वितरित किया तिरंगा
इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण
बंगाल में बगावत: टीएमसी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा
बिलासपुर में मुर्गे पर हमला, थाने पहुंची महिला, कहा- पड़ोसी करना चाहता है हत्या, दर्ज करें एफआईआर
भारत में कोरोना: टेस्टिंग बढ़े तो देश में संक्रमण के मामले भी बढ़े, रिकवरी रेट दे रही राहत, पिछले 24 घंटों में सामने आए 52 हजार नए केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहादत को किया नमन मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने शहादत को किया नमन
Next Article बंजर जमीन में पपीता से समूह ने किया 40 लाख का व्यवसाय, मुख्यमंत्री से कहा कि हमारा ट्वीटर एकाउंट भी, पोस्ट जरूर रिट्वीट करें बंजर जमीन में पपीता से समूह ने किया 40 लाख का व्यवसाय, मुख्यमंत्री से कहा कि हमारा ट्वीटर एकाउंट भी, पोस्ट जरूर रिट्वीट करें

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?