ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भानुप्रतापपुर उपचुनाव : प्रचार खत्म, दोनों दल कर रहे जीत का दावा, आखिरी दिन लगा नेताओं का जमावड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : प्रचार खत्म, दोनों दल कर रहे जीत का दावा, आखिरी दिन लगा नेताओं का जमावड़ा

By Mohan Rao
Published: December 3, 2022
Share
SHARE

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को चुनावी शोर थम गया है। आखिरी दिन दोनों दलों के दिग्गज नेताओं ने पूरा जोर लगाकर प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कोरर में जन सभा को संबोधित किया। वहीं मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापुपर रोड शो किया। इधर भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी प्रचार किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सावित्री मंडावी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। भाजपा जितना भी जोर लगा ले कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है। वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सावित्री मंडावी की जीत तय है। भाजपा प्रत्याशी के कुकर्मों से जनता आहत है और मतदान के रूप में जनता अपना फैसला सुनाएगी। मरकाम ने यह भी कहा कि ब्रम्हानंद नेताम को लेकर कहा- भाजपा प्रत्याशी बलात्कारी ब्रम्हानंद के लिये क्षेत्र में गहरा आक्रोश है, कांग्रेस सरकार के काम सावित्री मंडावी की जीत का आधार बनेगी।

पूर्व सीएम ने किया रोड शो
इधर भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता ने फैसला कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी की यहां बड़ी जीत होगी। छत्तीसगढ़ लगातार झूठ का सहारा ले रही है और इस उपचुनाव में जनता उनके झूठ का जवाब देगी। बता दें भानुप्रतापपुर में पांच दिसम्बर को मतदान होना है और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Gustakhi Maaf: परीक्षाओं का तमाशा बन कर रह गया
ई-पंजीयन प्रणाली के तहत जरूरी होने पर ही अपॉइंटरमेंट बुक कराए जाएं: धर्मेश साहू
खिलौना समझकर मासूम ने करैत को चबाकर मार डाला, बाल-बाल बच गई बच्ची
सीएम भूपेश बघेल ने स्वच्छता दीदीयों के साथ ली सेल्फी… हो रही सराहना…
Bhilai Big Breaking : आज सुबह सुपेला चौक पर बड़ा हादसा, साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला… मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन नदियों को जोड़ने सरकार की बड़ी योजना, कई गावों को मिलेगा पानी… जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे
Next Article Durg Breaking : अंजोरा में बड़ा कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल… रायपुर रेफर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?