ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी का शुभारंभ: जाने पहले ही दिन कितने किसानों ने 10 हजार 257 मीटरिक टन धान बेची, 775 उपार्जन केंद्रों में हुई खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी का शुभारंभ: जाने पहले ही दिन कितने किसानों ने 10 हजार 257 मीटरिक टन धान बेची, 775 उपार्जन केंद्रों में हुई खरीदी

By Om Prakash Verma
Published: November 1, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में 107.52 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का नया रिकॉर्ड
SHARE

इस साल 25 लाख 93 हजार किसानों का पंजीयन
पंजीकरण कराने वालों में 02 लाख 03 हजार नये किसान
फसल अच्छी होने से धान खरीदी का नया रिकार्ड बनने की उम्मीद
110 लाख मीटरिक टन उपार्जन की तैयारी
रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का काम शुरू हो गया। पहले दिन 775 उपार्जन केंद्रों द्वारा 10 हजार 257 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। प्रथम दिवस 3 हजार 951 किसानों द्वारा धान बेचा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हर साल धान खरीदी का नया रिकार्ड बन रहा है। इस साल भी फसल अच्छी होने से किसानों में उत्साह है।

राज्य में आज से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस साल 110 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की तैयारी शासन द्वारा की गई है। इस वर्ष 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान विक्रय के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का कुल पंजीकृत रकबा 31.13 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 02 लाख 3 हजार नये किसानों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से 268 टोकन जारी किए गए। पहले दिन के धान उपार्जन के लिए किसानों को भुगतान करने के लिए मार्कफेड द्वारा 279 करोड़ रुपए अपेक्स बैंक को जारी किए गए हैं।

प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के बाद हर साल किसानों की संख्या और खेती के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही हर साल धान खरीदी का नया रिकार्ड भी बन रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 97.98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, जो राज्य निर्माण के बाद से अब तक का एक रिकार्ड है। तब 21 लाख 77 हजार किसानों ने धान बेचा था। उन्हें 19038.04 करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी मिला है। इससे पहले वर्ष 2020-21 में 92.02 लाख मीटरिक टन धान का उपार्जन हुआ था। 20.53 लाख किसानों ने धान का विक्रय किया था।

उन्हें 17240.55 करोड़ रुपए समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी उन्हें मिला था। वर्ष 2019-20 में 83.94 लाख मीटरिक टन धान का उपार्जन हुआ था। 18.38 लाख किसानों ने धान बेचा था। उन्हें 15285.85 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी उन्हें मिला था। वर्ष 2018-19 में राज्य शासन ने 2500 रुपए क्विंटल के भाव से 80.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की थी। किसानों को समर्थन मूल्य समेत 20094.32 करोड़ रुपए का कुल भुगतान किया गया था।

बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना सहित तीन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 10 हजार से नीचे पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या… पिछले 24 घंटों में सामने आए 1147 नए केस
महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री साय
उत्तराखंड के मुनस्यारी पर टूटा बादलों का कहर, तीन की मौत, 11 लोग लापता
Lok Sabha elections : दुर्ग के मतदाताओं में उत्साह… सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव की शुभ घड़ी लेकर आई कई घरों में खुशियां, जिला अस्पताल में रिकार्ड डिलीवरी, इनमें 22 सीजेरियन राज्योत्सव की शुभ घड़ी लेकर आई कई घरों में खुशियां, जिला अस्पताल में रिकार्ड डिलीवरी, इनमें 22 सीजेरियन
Next Article 1xbet ᐉ Ставки На Спорт Онлайн ᐉ Букмекерская Контора 1хбет ᐉ 1xbet Co

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?