ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आफत बना मानसून: बाढ़ से दो की मौत, करोड़ों का नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आफत बना मानसून: बाढ़ से दो की मौत, करोड़ों का नुकसान

By @dmin
Published: September 6, 2022
Share
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल और कर्नाटक इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अन्य दक्षिणी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी है। यहां आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी बारिश कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आठ व नौ सितंबर को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा केरल, लक्ष्यद्वीप, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में छह से नौ सितंबर तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

#WATCH | Karnataka: Massive water logging and traffic snarls continue at the outer ring road of Marathahalli-Silk Board Road in Bengaluru following heavy rainfall. pic.twitter.com/oVtxZCtdxs

— ANI (@ANI) September 6, 2022

बेंगलुरू में रातभर बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
बेंगलुरु में रविवार से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रात भर हुई बारिश के कारण सोमवार को यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई सड़कें व इलाके जलमग्न हो गए। इसके बाद राहत कार्यों के लिए नौकाओं तथा ट्रैक्टरों को लगाना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के चलते शहर में अनेक झील, तालाब और नाले लबालब भरे हैं और निचले इलाकों में घरों में पानी घुस आया है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, बेंगलुरु में भारी बारिश हुई है। मैंने बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारियों से बात की है। अधिकारियों को महादेवपुरा तथा बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में एसडीआरएफ के दो दलों को तैनात करने निर्देश दिए गए हैं।

#WATCH | Karnataka: Locals in Bengaluru continue to bear the brunt of severe waterlogging as water is yet to recede from roads & bylanes after yesterday's downpour pic.twitter.com/luIBbOHHwe

— ANI (@ANI) September 6, 2022

केरल में बाढ़ से दो की मौत
केरल में भी बाढ़ के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां मौसम विभाग ने चार जिलों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के कारण अब तक दो लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम के पालोड इलाके में अचानक आई बाढ़ में आठ साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी। ये दोनों लोग बाढ़ में फंस गए थे। पुलिस के मुताबिक, 10 लोगों का एक समूह एक शादी में शामिल होने के लिए पालोड इलाके में पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने ब्रिमुर वन क्षेत्र का दौरा करने की कोशिश की, लेकिन इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। इसलिए वे जलप्रपात देखने चले गए। जलप्रपात में पानी का बहाव तेज होने के कारण वे लोग बहने लगे। अधिकारियों ने बताया कि आठ लोगों ने सहारा लेने के लिए एक चट्टान को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग बह गए। दोनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

चार जिलों में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इदुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अलाप्पुझा, कोट्टयम और एर्णाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एर्णाकुलम, इदुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां सात सितंबर को भारी बारिश होने की आशंका है

महिला सप्ताह के दौरान वेदांता एल्युमीनियम ने दिया वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण पर जोर
खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
भारत में कोरोना का तांडव जारी, केवल 5 दिन में 2 से 2.5 लाख हुए मामले
32 राज्यों व क्रेंद्र शासित प्रदेशों ने लागू की वन नेशन वन कार्ड योजना…. प्रवासी मजदूर कहीं से भी ले सकेंगे राशन
मेकाहारा अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, एसडीआरएफ ने कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किराए के मकान में रहने वालों के लिए अच्छी खबर… निगम में 2465 आवास आबंटन के लिए उपलब्ध, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि…
Next Article Big Breking:_अब नहीं दिखेगा रैना का जलवा, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास Big Breking:_अब नहीं दिखेगा रैना का जलवा, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?