ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Birthday Special: भूमि पेडनेकर फिल्मों में आने से पहले असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का किया था काम , जानें खास बातें…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

Birthday Special: भूमि पेडनेकर फिल्मों में आने से पहले असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का किया था काम , जानें खास बातें…

By @dmin
Published: July 18, 2020
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का नाम आज बॉलीवुड की सेक्सी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर आता है। एक समय ऐसा भी था जब भूमि को देखकर आप भी ये सोच भी नहीं सकते थे कि क्या वो एक दिन इतनी सेक्सी बन जाएंगी। भूमि पेडनेकर ने फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ से डेब्यू किया था। भूमि ने हमेशा ही वह रोल चुने जो उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित करने वाले रहे। आपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाने वाली भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। आज वह अपना 31वां जन्मिदन मना रही हैं। इस मौक पर हम आपको बताते हैं भूमि से जुड़ीं कुछ खास बातें…

एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भूमि पेडनेकर ने बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम किया था। उन्होंने बहुत कम उम्र में सुभाष घई के फिल्म स्कूल में फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं। फिर यशराज में छह साल तक शानू शर्मा की असिस्टेंट रहीं। बता दें कि भूमि फिल्म चक दे इंडिया, रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द ईयर, और तीन पत्ती के लिए कास्टिंग कर चुकीं हैं।भूमि ने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। बड़ी बात यह कि ‘दम लगाके हईशा’ के लिए जब भूमि को फोन आया उस दिन उनका बर्थडे था। वहीं फिल्म के लिए भूमि ने स्पेशली 25-30 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म के लिए भूमि 90 किलो की हो गई थीं। वहीं उसके पहले उनका वजन करीब 65 किलो था।

वजन घटाने- बढ़ाने के मामले में भूमि की अप्रोच हमेशा आमिर खान की तरह रही है। ‘दम लगा के हइशा’ के लिए जहाँ उन्होंने 25-30 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाया तो ‘डॉली, किट्टी और चमकते सितारे’ के लिए 13 किलो से ज्यादा घटाया।

देसीमार्टिनी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि पेडनेकर एक बार स्कूल में चीटिंग करते हुए पकड़ी गई थीं। जिसके बाद उनके पेरेंट्स को स्कूल बुलाया गया था। टीचर ने भूमि के पेरेंट्स को बताया था कि वो बुक खोलकर चीटिंग कर रही थीं।

भूमि ने वॉलीबॉल के नाम से स्कूल भी बंक किया है। दरअसल एक बार भूमि ने घर पर कहा था कि वो स्कूल के लिए वॉलीबॉल खेलने जा रही हैं लेकिन उनके प्लान्स कुछ और ही थे। कक्षा 6 में भूमि का पहला क्रश उनका एक सीनियर था। वो लड़का जिस पर भूमि को क्रश तो वो उस वक्त स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन हुआ करता था। वहीं भूमि का पहला ब्वॉयफ्रेंड 16 साल की उम्र में बना था और दोनों साथ में फिल्म देखने गए थे।फिल्म ‘सोन चिड़िया’ की शूटिंग के वक्त भूमि ने भिंड- मुरैना इलाके में काफी वक्त बिताया था। ऐसे में फिल्म की दूसरी सालगिरह पर उन्होंने वहां गांव वालों के लिए टॉयलेट्स भी बनवाए। अभ्युदय आश्रम में रहने वाली लड़कियों के लिए होस्टल का रिनोवेशन भी करवाया था। भूमि क्लाइमेट वॉरियर बनकर भी अपनी पहचान बनाए रखना चाहती हैं। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मसलों पर भूमि हमेशा एक्टिव रहती हैं।

भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने पहली ही फिल्म ‘दम लगा के हईशा‘ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा वह ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘लस्ट स्टोरीज़’, ‘बाला’, ‘सांड की आंख’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सोन चिड़िया’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
रिलीज से पहले ऐश्वर्या राय की फिल्म पर लगा ग्रहण, कोर्ट ने इस वजह से मणिरत्नम को भेजा नोटिस
48 के हुए विजय: मां 100 रुपए कमाती तब मिल पाता था खाना, पहली फिल्म के मिले 500 रुपए अब एक फिल्म के 100 करोड़ करते हैं चार्ज
उपमुख्यमंत्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर सेवा भजन की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों और पंडालों का दर्शन
‘बिग बॉस 14’ में एंट्री मारेंगी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से हो सकता है लॉकडाउन, जहां ज्यादा संक्रमण वहीं पर लॉकडान, कलेक्टरों को अधिकार
Next Article राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की अनदेखी तस्वीर…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?