ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवान राम के नाम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट…. अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ बढ़ेगा दायरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भगवान राम के नाम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट…. अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ बढ़ेगा दायरा

By @dmin
Published: September 9, 2020
Share
CBSE 10th: Tenth result was better than last year
CBSE 10th: Tenth result was better than last year
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर किया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। योगी सरकार ने नाम बदलने और एयरपोर्ट का दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। एयरपोर्ट का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा करने की योजना है। राम मंदिर बनने के बाद यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के विस्तार की योजना बनाई है। अयोध्या में बन रहे इस एयरपोर्ट को फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के तहत तैयार करा रही है। जिससे कुशीनगर एयरपोर्ट की तरह इसे भी विमानों के संचालन शुरू होने पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिल जाए।

गौरतलब है कि अप्रैल 2017 तक अयोध्या एयरपोर्ट का विकास दो चरणों में करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए हुए टेक्नो-इक्नोमिक सर्वे में पहले चरण में एटीआर-72 विमानों के लिए विकसित किया जाना था। इसमें रन-वे की लंबाई 1680 मीटर रखी जानी थी। दूसरे चरण में ए-321, 200 सीटर विमानों के संचालन के लिए एयरपोर्ट विकसित होना था। इसमें रन-वे की लंबाई 2300 मीटर प्रस्तावित थी। बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एयरपोर्ट को बोइंग-777 विमानों के योग्य बनाने और उसका नाम बदलने की घोषणा की थी। इसके बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पिछले साल पांच मई को भौतिक सर्वे करने के बाद संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

पहले चरण में 463.10 एकड़ जमीन की आवश्यकता

संशोधित रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में ए-321 विमानों के संचालन के लिए 463.10 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। इसमें रन-वे की लंबाई 3,125 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। दूसरे चरण में बाइंग 777 जैसे बड़े विमानों के संचालन के लिए 122.87 एकड़ जमीन की अतिरिक्त आवश्यकता होगी। इसमें रन-वे की लंबाई 3,750 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। वहीं, एयरपोर्ट के संचालन व सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र के लिए आसपास 15 एकड़ भूमि की जरूरत बताई गई। इस तरह एयरपोर्ट के लिए कुल 600 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। 

रात में सोने से पहले पीएं ये 5 तरह की चाय, आएगी सुकून भरी नींद
वेदांता एल्युमीनियम के मेटल बाज़ार ने दर्ज की 35 प्रतिशत की बढ़त; लघु व मध्यम उद्योगों द्वारा डिजिटल खरीददारी में हो रही है उल्लेखनीय वृद्धि
CG breaking : सेफ्टी टैंक में अवैध रूप बन रही थी महुआ शराब, निकालने के लिए उतरे युवक की मौत
छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से अधिक बोनी, बीते रबी सीजन से इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा
प्रदेश में अब तक 25.31 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी… 6.92 लाख किसानों ने बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं नीट परीक्षा टालने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 13 सितंबर को होगी देशभर में परीक्षा
Next Article Kangna's attack on Shiv Sena: Shiv Sena not Sonia Sena कंगना के दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवाई…. हाईकोर्ट ने लगाई रोक… कल फिर होगी सुनवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?