ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात में सोने से पहले पीएं ये 5 तरह की चाय, आएगी सुकून भरी नींद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रात में सोने से पहले पीएं ये 5 तरह की चाय, आएगी सुकून भरी नींद

By Sonu Sahu
Published: January 29, 2023
Share
SHARE

आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में कई तरह की बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं और फिर जिम्मेदारियों को पूरा करने की चिंता में वह रात में ढंग से सो भी पाते हैं। यदि आप भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो आइए आज पांच ऐसी चाय के बारे में जानते हैं, जिनके सेवन से आपको रात में सुकून भरी नींद आने में मदद मिलेगी।

Contents
  • पुदीने की चाय
  • लैवेंडर टी
  • अश्वगंधा की चाय
  • कम कैफीन वाली ग्रीन टी
  • कैमोमाइल टी

पुदीने की चाय

पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो मांसपेशियों में आई सूजन को कम करता है और शरीर को आराम पहुंचाता है। यदि आपको रात में जल्दी नींद नहीं आती है तो सोने से लगभग एक घंटे पहले पुदीने की चाय पी लें। लाभ के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर उसमें पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिलाएं। अब कप में इसे छानकर गरमागरम पी लें।

लैवेंडर टी

लैवेंडर एक तरह की जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इसकी कलियों को उबालकर बनी चाय सुकून भरी और गहरी नींद लाने में मदद करती है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त करती है। लाभ के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर उसमें लैवेंडर के फूल डाल दें। अच्छे से पकने के बाद इसे कप में छान लें और अपने स्वादानुसार शहद डालकर पी लें।

अश्वगंधा की चाय

दिनभर के तनाव और एंग्जायटी के कारण भी रात में अच्छे से नींद नहीं आती है। ऐसे में आप अश्वगंधा की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें ट्राइथिलीन ग्लाइकोल नामक यौगिक होता है, जिससे गहरी नींद आने में और स्ट्रेस फ्री होने में मदद मिलती है। लाभ के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर उसमें दूध, चीनी और अश्वगंधा की पत्ती या पाउडर डालें। चाय को अच्छे से पकाएं और फिर इसे छानकर पी लें।

कम कैफीन वाली ग्रीन टी

नियमित ग्रीन टी पीने की तुलना में कम कैफीन वाली ग्रीन टी पीने से तनाव और थकान में कमी आती है। इसके साथ ही यह अनिद्रा की समस्या दूर करके अच्छी नींद लाने में भी मदद करती है। लाभ के लिए सबसे पहले पानी को उबालें और फिर उसे एक कप में डाल दें। अब कम कैफीन वाले ग्रीन टी बैग को कप में डालें और करीब दो-तीन मिनट बाद इस हर्बल टी का सेवन करें।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल में एपिजेनिन नाम का फ्लेवोनोइड होता है, जो नींद के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों की सूजन को कम करता है और दिमाग को शांत करके अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। लाभ के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर उसमें कैमोमाइल के फूल डाल दें। अच्छे से उबलने के बाद इसे बगैर छाने फूल सहित कप में डालें और स्वादानुसार शहद मिलाकर पी लें।

CG Crime : टीन एजर्स ने छेड़छाड़ कर रहे शख्स की कर दी हत्या, 10 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
देश में कोरोना से राहत का दौर जारी… बीते 24 घंटों में सामने आए 62 हजार 224 नए मामले…. 2 हजार 542 लोगों ने गंवाई जान
बीएम शाह हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच जले, बाल-बाल बची 68 यात्रियों की जान
गौ तस्करों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, दो पिकअप से 26 नग गौ वंशों को छुड़ाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेलवेट शॉर्ट ड्रेस पहनकर नेहा मलिक ने दिए सिजलिंग पोज…
Next Article Video: पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के मिलेट कैफे की तारीफ, यहां होती स्वाद के साथ सेहत की जुगलबंदी Video: पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के मिलेट कैफे की तारीफ, यहां होती स्वाद के साथ सेहत की जुगलबंदी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?