ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Attention: फिर से पाव पसार रहा कोरोना, नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, INSACOG के डाटा में खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Attention: फिर से पाव पसार रहा कोरोना, नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, INSACOG के डाटा में खुलासा

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2023
Share
कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी). देश में कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इस बीच, कोविड-19 के 76 नमूनों में  XBB 1.16 वैरिएंट पाया गया है। कोविड-19 के मामलों में हाल में आई तेजी के पीछे की वजह यह वैरिएंट हो सकता है। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इनसाकॉग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविड-19 की जीनोम सिक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था। 

किस राज्य में कितने मामले?
इनसाकॉग के आंकड़े बताते हैं कि कर्नाटक में 30, महाराष्ट्र में 29, पुडुचेरी में 7, दिल्ली में 5, तेलंगाना में 2, गुजरात में 1, हिमाचल प्रदेश में 1 और ओड़िशा में 1 इस वैरिएंट के मामले पाए गए हैं। XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूने इस वेरिएंट के लिए सकारात्मक पाए गए थे। फरवरी में कुल 59 नमूनों में यह वेरिएंट पाया गया था। इनसाकॉग ने कहा, मार्च में अब तक XBB 1.16 वेरिएंट के लिए 15 नमूने सकारात्मक पाए गए हैं।  

विशेषज्ञों ने कोरोना के मामलों में वृद्धि के लिए इस वैरिएंट को ठहराया जिम्मेदार
कुछ विशेषज्ञों ने कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए इस वैरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड के मामलों में वृद्धि XBB 1.16 वेरिएंट से प्रेरित प्रतीत होती है, जबकि इन्फ्लूएंजा के मामले H3N2 के कारण हैं। उन्होंने कहा, कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने से इन दोनों के संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। एम्स के पूर्व निदेशक ने कहा, अधिकांश मामले गंभीर नहीं हैं। इसलिए अभी घबराने की जरूरत नहीं है। गुलेरिया ने राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स का नेतृत्व भी किया था। 

अबतक 12 देशों में पाया गया XBB 1.16 वैरिएंट
बिजनौर के मंगला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व संयोजक विपिन एम वशिष्ठ ने कहा कि नया XBB 1.16 वैरिएंट अब कम से कम 12 देशों में पाया गया है, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा मामले हैं, इसके बाद अमेरिका, ब्रुनेई, सिंगापुर और यूके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, भारत में पिछले 14 दिनों में मामलों में 281 फीसदी की वृद्धि हुई है और मौतों में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, सभी की निगाहें भारत पर होनी चाहिए।  यदि XBB 1.16 भारतीयों की मजबूत जनसंख्या प्रतिरक्षा से गुजरने में सफल हो सकता है, तो पूरी दुनिया को गंभीर रूप से चिंतित होना चाहिए।

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 800 पार
भारत में कोविड-19 के एक दिन में संक्रमित लोगों की संख्या 126 दिन बाद शनिवार को 800 के पार चली गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,389 तक पहुंच गई। 

भारत का बंद का नहीं दिखा असर… आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार व दुकानें… कैट की अपील बेअसर… छत्तीसगढ़ चेंबर पर दिखा व्यापारियों का भरोसा
Dantewada : युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, मौके पर मिला नक्सली पर्चा… जांच में जुटी पुलिस
बच्चों में शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित करें: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
शरमन जोशी ने म्यूजिक स्कूल के लिए सिटी विजिट अभियान शुरू किया: छात्रों ने रिलीज से पहले इलैयाराजा के संगीत का आनंद लिया
Bhilai Breaking : शराब पार्टी के बाद विवाद, तीन दोस्तों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : डबरी खुदाई के नाम पर किसान को लगाया 10 लाख का चूना, 10 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ठग
Next Article भक्त माता कर्मा जयंती पर विधायक देवेंद्र ने साहू समाज को दी बड़ी सौगात, खुर्सीपार में बना साहू सदन, गार्डन भी हो रहा तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?