ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : डबरी खुदाई के नाम पर किसान को लगाया 10 लाख का चूना, 10 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ठग
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : डबरी खुदाई के नाम पर किसान को लगाया 10 लाख का चूना, 10 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ठग

By Mohan Rao Published March 18, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में डबरी निर्माण के नाम पर किसान से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। लगभग 10 माह पुराने इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ सरगुजा के पत्थलगांव थाने में भी धोखाधड़ी का मामाला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटर साइकिल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

पत्थलगांव पुलिस ने बताया कि 19 मई 2022 को गाला निवासी करण साय राठिया ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि 17 मई 2022 को अज्ञात का फोन आया और उसने जेसीबी से खेत एवं डबरी बनाने की बात कही। करन राठिया को अपने खेत में डबरी बनवाना था तो उसने हामी भर दी। दूसरे दिन अज्ञात व्यक्ति ने जेसीबी लाकर रात 8 बजे से उसके खेत में काम किया। दूसरे दिन 19 मई 2022 को 54 लाख का बिल थमा दिया। इसके बाद डरा धमका कर अपने साथ ले गया और करन राठिया के बैंक से 10 लाख रुपए निकलवाए और लेकर चलता बना। मामले की शिकायत के बाद पत्थलगांव पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

घटना के लगभग 10 माह बाद पुलिस को इस मामले में सफलता मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करन राठिया से संपर्क करने वाले का नाम असलम खान है और उसके खिलाफ थाना सीतापुर में धारा 420, 384 के तहत अपराध दर्ज है। इस दौरान पता चला कि पत्थलगांव में किसान से डबरी के नाम पर ठगी करने वाले मामले में असलम खान एवं उसके साथी जुमराती खान एवं सलमान खान की भूमिका सामने आई। इसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के किसान से ठगी गई रकम को खर्च करना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई दो मोटर साइकिलें जब्त की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, एसआई चन्द्रकुमार सिंगार, एएसआई संतोष तिवारी, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, पवन पैंकरा, भवानीलाल कहरा, अनिश एक्का, धनसाय राम एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक हरिशंकर राम का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

Mohan Rao March 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बकायादारों को राहत: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट बकायादारों को राहत: 31 मार्च तक एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में मिलेगी छूट
Next Article कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार, सामने 3000 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार Attention: फिर से पाव पसार रहा कोरोना, नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, INSACOG के डाटा में खुलासा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?