ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमाका करके 14 मिनट में लूटते थे ATM, गैंग का मास्टरमाइंड कर रहा था IAS की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धमाका करके 14 मिनट में लूटते थे ATM, गैंग का मास्टरमाइंड कर रहा था IAS की तैयारी

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
धमाका करके 14 मिनट में लूटते थे ATM, गैंग का मास्टरमाइंड कर रहा था IAS की तैयारी
धमाका करके 14 मिनट में लूटते थे ATM, गैंग का मास्टरमाइंड कर रहा था IAS की तैयारी
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में पुलिस ने धमाका करके एटीएम लूटने वाले छह आरोपियों को गिरप्तार किया है। खास बात यह है कि इनमें सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटा एक युवक भी शामिल है, जो गैंग का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। बाकी सदस्य भी पढ़े-लिखे और टेक्नॉलजी के जानकार हैं। एटीएम लूटने के लिए पकड़े गए आरोपियों के घर से बड़ी मात्रा में जाली करंसी भी मिली है।
दामोह के एसपी हेमंत चौहान ने कहा कि गैंग का मास्टरमाइंड 28 साल का देवेंद्र पटेल को उसके 5 अन्य साथियों के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया। ये सभी मिलकर जिलेटिन की छड़ों से एटीएम को उड़ाकर लूटते थे। देवेंद्र सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था और पिछले साल जून से एटीएम लूटने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
एसपी ने कहा, ‘आरोपी ने पिछले साल जून में गैंग बनाया और डेटोनेटर के जरिए एटीएम लूटने की शुरुआत की। हाल ही में 19 जुलाई को उन्होंने पन्ना जिले के सिमरिया में एटीएम में विस्फोट करके 23 लाख रुपए लूटे थे। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि देवेंद्र ने एटीएम लूटने के तरीके इंटरनेट के जरिए सीखे थे।
चौहान ने कहा, ‘उनमें से अधिकतर शिक्षित हैं और टेक्नॉलजी का अच्छा ज्ञान है। वे दो बाइक पर चेहरा ढंककर आते थे। इनमें से दो लोग एटीएम गार्ड को बंधक बना लेते थे और कैमार पर ब्लैक पेंट स्प्रे कर देते थे। दो लोग डेटोनेटर को बाइक की बैट्री से कनेक्ट करते थे और दो लोग कैश निकालते थे। उन्हें पूरी घटना को अंजाम देने में महज 14 मिनट लगते थे।
हालांकि, पन्ना में जब उन्होंने एटीएम लूट को अंजाम दिया तो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। चौहान ने कहा, ‘पन्ना में अपराध को अंजाम देने के लिए उन्होंने इसी मोडस ओपरेंडी अपनाया, लेकिन एटीएम के सामने दुकान में लगे सीसीटीवी पर उनका ध्यान नहीं गया। पुलिस को इस सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले और आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
गैंग के पांच अन्य आरोपियों की पहचान जगेश्वर पटेल, नितेश पटेल, जयराम पटेल, राकेश पटेल और परम लोधी के रूप में हुई। ये सभी दामोह जिले के खजरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 25.57 लाख रुपए कैश, दो देसी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, 3 लाख के जाली नोट और कलर प्रिंटर जब्त किया है। पुलिस गैंग से इस बात को लेकर पूछताछ कर रही है कि क्या वे जाली करंसी के धंधे में भी शामिल थे।

छात्रा की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम, की एनकाउंटर की मांग, नहीं कर सकते 15 साल तक इंतजार
दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच होगी या नहीं, 12 अक्तूबर को होगा फैसला
तपती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों में इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
अदाणी फाउंडेशन और महिला एवं बाल विकास विभाग, विदिशा ने प्रोजेक्ट फॉर्च्यून सुपोषण के जरिए कुपोषण मिटाने के लिए हाथ मिलाया है।
कांग्रेस विधायक के बेटे की मौत, सड़क हादसे के बाद रायपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज… सीएम बघेल ने जताया दुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now cases of corona infections in the country set a new record Corona in India: संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 49,931 मामले आए सामने
Next Article नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?