ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक रिकेश को सराहा, सदन में उनके उठाए मुद्दों को लेकर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक रिकेश को सराहा, सदन में उनके उठाए मुद्दों को लेकर कही यह बात

By Mohan Rao
Published: March 2, 2024
Share
डॉ रमन सिंह व रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के द्वितीय सत्र में सवाल और ध्यानाकर्षण के माध्यम से पहली बार विधानसभा पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अनेक मामले सदन के संज्ञान में लाते हुए पूरी मुखरता अपनी बात रखी। विधायक सेन ने केवल उन पर चर्चा की बल्कि पिछले तीन दशक से अटके भिलाई के चर्चित 293 प्रकरण और हाउसिंग बोर्ड कालोनी के 724 क्वार्टर का निराकरण करवाने में अहम भूमिका निभाई है। विधानसभा द्वितीय सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने समापन उद्बोधन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के इन प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्हें बधाई दी।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि रेत उत्खनन जैसे मामले पर मंत्री और सदन का ध्यानाकर्षण कराते हुए रिकेश सेन ने प्रधानमंत्री आवास के लिए नि:शुल्क रेत दिए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे पर मंत्री की सहमति बाद छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। डॉ रमन सिंह ने रिकेश सेन द्वारा विधान सभा में उठाए गए जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सराहना की और उन्हें बधाई भी दी।

बता दें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मितानिनों को विधायक निधि से स्कूटी दिए जाने, 293 प्रकरण के शीघ्र हल, हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम आवासों का पुनर्निर्माण कर उसमें रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर ओयो की संदिग्ध स्वीकृति पर रोक, हथखोज में उद्योग जमीन से अवैध कब्जा हटाने, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीएमएफ फंड आबंटन की जांच, फौजी नगर में खेल मैदान की जमीन को उद्योग के लिए हुए आबंटन को निरस्त करवाने, वैशाली नगर की शासकीय हाई स्कूल का उन्नयन सहित सवा 75 लाख भवन के लिए स्वीकृति, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ के विशाल आडिटोरियम जैसी सुविधाओं की मांग भी की। 25 वर्षों से पार्षद रहे रिकेश सेन ने पहली बार 41 हजार मतों से विजय हासिल कर विधानसभा में अपनी पहुंच बनाई और जिस मुखरता से उन्होंने संजीदा मुद्दों‌ को सदन में उठाया इसकी तारीफ पक्ष और विपक्ष के अनेक वरिष्ठ विधायकों ने‌ की है। श्री सेन ने कहा कि जिन अपेक्षाओं को लेकर जनता ने मुझे विधायक बनाया है, जनहित के हर उन मुद्दों के लिए लड़ना और विकास की गति को हर व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरा मकसद रहा है और हमेशा रहेगा।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, 6-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा
कल्याण महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुआ महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा व एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया का सम्मान
Breaking News : छत्तीसगढ़ में बदली स्कूलों की टाइमिंग, गर्मी के कारण सरकार का फैसला
कोरोना: 24 घंटे में मिले 16,103 नए केस, 31 ने तोड़ा दम, जाने कितनी हुई संक्रमण दर
रिसाली निगम कार्यालय शुभारंभ एवं शहीद पार्क का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री….. कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: महासमुंद ने बार-बार तय किया दिग्गजों का भाग्य, भाजपा का गढ़ बनी इस सीट पर जोगी ने ढहाया था विद्याचरण शुक्ल का किला, बाद में खुद भी हारे CG Politics: महासमुंद ने बार-बार तय किया दिग्गजों का भाग्य, भाजपा का गढ़ बनी इस सीट पर जोगी ने ढहाया था विद्याचरण शुक्ल का किला, बाद में खुद भी हारे
Next Article Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?